Mathura: तेज आंधी-बारिश से मचा हड़कंप…भंडारे का पंडाल गिरने से कई घायल-Video
Mathura: तेज धूप, भीषण गर्मी और उमस के बीच शाम को चल रही ठंडी हवा कुछ राहत पहुंचाने वाली है तो वहीं बेंगलुरु में भारी बारिश होने से जहां आईपीएल मैच रद्द हो गया है तो वहीं उत्तर प्रदेश में लखनऊ सहित कई जिलों में सुबह से ही बदरा घिरे हुए हैं और कई जगहों पर छुटपुट बारिश भी हुई है. फिलहाल ताजा खबर मथुरा से सामने आ रही है. यहां तेज-आंधी बारिश से हड़कंप मचा हुआ है.
यहां के बलदेव क्षेत्र के गांव घड़ी सुक्खा में चल रही भागवत कथा के समापन के बात आयोजित भंडारे का पंडाल गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं. कथा का आयोजन पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह भरंगर करवा रहे थे। भागवत कथा का आयोजन 10 मई से चल रहा था, जिसका समापन 16 मई को हुआ और भंडारे का आयोजन था. बड़ी संख्या में श्रद्धालु भंडारा प्रसाद लेने के लिए पहुंचे थे. पहले तो तेज धूप थी लेकिन अचानक तेज आंधी और बारिश ने कहर बरपा दिया. जब तक लोग सम्भल पाते तब तक पंडाल उखड़कर गिर पड़ा और कई लोग घायल हो गए.
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि पंडाल पूरी तरह से उजड़ गया है. तो वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन की स्थिति पर लगातार नजर बनी हुई है. तो नहीं लखनऊ, उन्नाव, कानपुर सहित कई इलाकों में शाम से ही ठंडी हवा चल रही है और बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने बारिश की आशंका जताई है और लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है. साथ ही बारिश में घर से बाहर न निकलने की चेतावनी भी जारी की है. बता दें कि उड़ीसा में हाल ही में हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गई थी.
तेज आंधी-बारिश से मथुरा के भंडारे में मचा हड़कंप, पंडाल गिरने से कई घायल#मथुरा, बलदेव: बलदेव क्षेत्र के गांव घड़ी सुक्खा में चल रही भागवत कथा के समापन के उपरांत आयोजित भंडारे में तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। 17 मई को आयोजित इस भंडारे में समस्त मथुरा जिले के लोगों को… pic.twitter.com/qdOMpHy6jc
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) May 17, 2025
ये भी पढ़ें-जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान जाकर किए थे ये काम, Videos वायरल