Mirzapur: 4 बीवी वाले डाक्टर के शौक पर लगने वाला है ग्रहण, अब गिराया जाएगा 14 मंजिला किलानुमा मकान, वायरल हुआ वीडियो, देखें मात्र 1200 स्क्वायर फ़ीट में कैसे किया गया है खड़ा

August 3, 2023 by No Comments

Share News

Mirzapur: मिर्ज़ापुर के श्रुतिहार गांव के एक डाक्टर का शौक लोगों की जान की मुसीबत बन गया है. अब गांव वालों ने मांग की है कि 14 मंजिला इमारत को गिरा दिया जाएगा, क्योंकि यह कब लोगों की जान के लिए खतरा बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है. तो वहीं इस किलेनुमा मकान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर इसी के साथ कहा है कि यह मकान जर्जर हो गया है और कभी भी गिर सकता है. इसी के साथ गांव वालों का कहना है कि यह मकान अवैध रूप से बनवाया गया है. तो वहीं इस इमारत को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इमारत की स्थिति सही नहीं दिखाई दे रही है.

डाक्टर के इस 14 मंजिला मकान को गिराने की अपील गांव के सरपंच सुरेंद्र सिंह ने की है. उन्होंने मीडिया को बयान दिया है और कहा है कि, इस मकान को बिना उचित मंजूरी के ही बना दिया गया था. एक डाक्टर के शौक ने अपने शौक को पूरा करने और फेमस होने के लिए जल्दबाजी में इस मकान को बनवाया था, लेकिन अब ये जर्जर हालत में है. इसी के साथ कहा है कि, करीब 15 साल पुराना ये मकान है और बिना किसी खंभे या प्लास्टर के बना है. उन्होंने आगे कहा है कि, यह पूरी तरह से जर्जर हो चुका है औऱ कभी भी गिर सकता है. अगर ये गिरा तो आस-पास रहने वालों का काफी नुकसान हो जाएगा और इसको देखते हुए लोग डरे हुए हैं. उन्होंने ये भी बताया है कि, जिला प्राधिकारी ने जब्त कर लिया है. हम सरकार से किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इसे ध्वस्त करने की अपील करते हैं.

धारा 133 के तहत हटाया जाएगा मकान
चुनार के एसडीएम नवनीत सहरा ने इस पूरे मामले को लेकर कहा है कि, तलाक भरण-पोषण के एक मामले में मकान को जब्त कर लिया गया था. कोर्ट के आदेश पर इसकी नीलामी कराई गई थी, लेकिन नीलामी के दौरान किसी ने इसे नहीं खरीदा. वहीं उन्होंने ये भी बताया कि, अगर जानमाल की हानि जैसी कोई स्थिति बनी तो कार्रवाई की जाएगी. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि मकान के कारण खतरा उत्पन्न हुआ तो हम धारा 133 का उपयोग करके इसे हटा देंगे.

जानें क्या था डाक्टर का शौक
मिर्जापुर श्रुतिहार गांव के लोगों की मानें तो यहां डाक्टर सियाराम सिंह पटेल हुआ करते थे उनको चर्चा में बने रहने का शौक था. इसीलिए ये मकान बड़े ही कम समय में बनवाया गया था. ये मकान मात्र 1200 स्क्वायर फ़ीट कि जगह में किलानुमा 14 मंजिला बिल्डिंग के रूप में बना हुआ है. गांव के लोग इसको लेकर कहते हैं कि डाक्टर ने 4 शादियां की थी, जिससे उसके 6 बच्चे हैं और अब सभी में विवाद चल रहा है. सियाराम सिंह पटेल की तीसरी पत्नी के बच्चे गुजारा भत्ता के लिए कोर्ट गये थे. इस के बाद से ही इमारत पूरी तरह से बंद है. गांव वालों ने बताया कि, दस साल पहले ही गांव छोड़कर डाक्टर सोनभद्र चले गए और फिर कभी लौट कर नहीं आए और ये किलानुमा मकान छोड़ गए, जिससे हम सभी डरे हुए हैं.

यहां देखें वीडियो