जेब पर सीधा असर…! UPI से लेकर PAN तक; आज से कई नियमों में बदलाव

Share News

Modi Government: आज यानी एक जुलाई से कई नए वित्तीय नियम लागू होने जा रहे हैं. माना जा रहा है कि इसका सीधा असर जनता की जेब पर भी पड़ सकता है. क्योंकि आज से यूपीआई चार्जबैक, नए तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग और पैन कार्ड के नियमों में बदलाव होने जा रहा है.

रेलवे के नियमों में बदलाव

एक जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के कई नए नियम लागू हो गए हैं. 1 जुलाई 2025 से आईआरसीटीसी की वेबसाइट या इसके मोबाइल ऐप के जरिए तत्काल ट्रेन टिकट के लिए आधार सत्यापन अनिवार्य हो गया है।

यूपीआई चार्जबैंक के नियमों में बदलाव

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने हाल ही में सिस्टम को आसान बनाने के लिए यूपीआई चार्जबैक नियमों में चेंज किया है. वर्तमान समय में बहुत अधिक दावों के कारण सभी चार्जबैक रिक्वेस्ट को खारिज कर दिया जाता है। ऐसे में सही चार्जबैक रिक्वेस्ट को प्रोसेस करने के लिए बैंक को यूपीआई रेफरेंस कंप्लेंट सिस्टम (URCS) के जरिए NPCI के पास जाकर केस को व्हाइटलिस्ट करना पड़ता है।

15 जुलाई के नहीं रहेगी एनपीसीआई की कोई भूमिका

बता दें कि 15 जुलाई के बाद NPCI की इसमें कोई भूमिका नहीं रहेगी। अगर बैंक को कोई चार्जबैक रिक्वेस्ट सही लगती है तो उसे वह एनपीसीआई से व्हाइटलिस्ट किए बिना प्रोसेस कर सकती है। गौरतलब है कि यूपीआई चार्जबैक एक औपचारिक प्रक्रिया है इसकी मदद यूजर तब लेता है जब कोई लेनदेन विफल हो जाता है या जब भुगतान की गई सेवा या उत्पाद वितरित नहीं किया जाता है। यह यूजर को बैंक या भुगतान सेवा प्रदाता से धन वापसी की मांग करने की परमिशन भी देता है।

जीएसटी रिटर्न के लिए

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स नेटवर्क (जीएसटीएन) ने 7 जून, 2025 को घोषणा की थी कि मासिक जीएसटी भुगतान फॉर्म जीएसटीआर-3बी को जुलाई 2025 से एडिट नहीं किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त, जीएसटीएन ने कहा था कि करदाताओं को देय तिथि से तीन वर्ष की अवधि समाप्त होने के बाद जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पैन कार्ड आवेदन के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य

नए पैन कार्ड का आवेदन करने के लिए आज से आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है. जबकि आज से पहले आप किसी भी वैध दस्तावेज या जन्म प्रमाणपत्र के जरिए पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते थे।

ये भी पढ़ें-क्या आप भी जाने वाले हैं अमरनाथ यात्रा पर? पहले पढ़ लें जम्‍मू कश्मीर पुल‍िस की ये ताजा एडवाइजरी