MP News: चार लड़कियों ने मिलकर एक युवती को बीच सड़क लात-घूसों और बेल्ट से बुरी तरह पीटकर किया लहूलुहान, वायरल हुआ वीडियो, देखें क्या था विवाद
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि तीन-चार लड़कियां एक युवती को बेरहमी से पीट रही हैं। इन लड़कियों ने जींस-टॉप पहन रखा है और देखने में किसी बड़े घराने की लग रही हैं। यह वीडियो मध्यप्रदेश के इंदौर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि जिस युवती को लड़कियां पीट रही थीं, वह विधवा हैं और चारो लड़कियां नशें में थीं। वहीं लड़कियां युवती को पीट रही हैं, लेकिन कोई भी उसे को बचाने के लिए आगे नहीं आया, जबकि बड़ी संख्या में लोग इस घटना को खड़े होकर देख रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक इंदौर में चार लड़कियों ने मिलकर बीच चौराहे पर एक लड़की की लात-घूंसों और बेल्ट से बेरहमी से पीटाई की। इतना ही नहीं उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत MIG थाने में की। पुलिस अब मारपीट करने वाली लड़कियों की तलाश रही है। बताया जा रहा है कि मारपीट की ये घटना शुक्रवार रात LIG चौराहे के पास की है। तो वहीं घटना का यह वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया से जरिए सभी के सामने आया है। TI अजय वर्मा ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार रात आरजे कचौरी के सामने प्रिया वर्मा निवासी नेहरू नगर यहां चाय पीने आई थी। एक-दूसरे को घूरने की बात पर उसका सामने खड़ी लड़कियों से विवाद हो गया। जो पहले बहस और फिर देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया।
आरोपी लड़कियां महू और आसपास के इलाके की हैं
रात में सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम यहां पहुंची। तब तक मारपीट करने वाली सभी लड़कियां मौके से भाग चुकी थीं। आरोपी सभी लड़कियां महू और आसपास के इलाके की बताई जा रही हैं। शुक्रवार रात को ही पुलिस ने आरोपी लड़कियों के खिलाफ मारपीट समेत मोबाइल तोड़ने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपी लड़कियों की तलाश में जुटी हैं।
पीड़ित लड़की ने देखे क्या लगाए आरोप
शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस को बताया कि वह धेनू मार्केट में नौकरी करती है। घटना की रात वह भाई के साथ एलआईजी के नजदीक पहुंची थी। वहां खड़ी मेघा मालवीय, टीना सोनी, पूनम अहिरवार ने मुझे देखते ही बिना किसी बात के मारपीट शुरू कर दी। पूनम ने मेरा हाथ पकड़ा और टीना ने रॉड से मारा, पत्थर उठाकर मेरे सिर पर मार दिया, मेघा ने मेरे पेट पर लात-घूंसे मारे। इससे मेरे सिर, गले, पेट व गाल पर चोट आई। तीनों ने मुझे कहा तुझे जान से मार देंगे। (फोटो-सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो