Mulayam Singh Yadav Passed Away: 300 वाहनों के काफिले के साथ सैफई पहुंचा मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर, लगे “अमर रहे” के नारे, उमड़ी भारी भीड़, कल सुबह 10 बजे सैफई मेला ग्राउंड में लोग कर सकेंगे अंतिम दर्शन, देखें वीडियो
October 10, 2022
No Comments
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव (नेता जी, धरती पुत्र) के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर 300 वाहनों के काफिले के साथ उनके पैतृक गांव सैफई (उत्तर प्रदेश) पहुंच गया है और बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दर्शन करते हुए लोग मुलायम सिंह यादव अमर रहे के नारे लगा रहे हैं। बता दें कि जब पार्थिव शरीर का काफिला यमुना एक्सप्रेसवे से गुज़रा तो लोगों ने फूल बरसाए। बता दें कि श्री यादव का मंगलवार को दोपहर तीन बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले सुबह 10 बजे सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
यहां देखें वीडियो