Mumbai Train Accident: ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन से एक-एक कर गिरे कई यात्री… मौत-Video
Mumbai Train Accident: मुम्बई से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास मुंब्रा-दिवा रेलवे लाइन पर सोमवार सुबह 9:30 बजे सीएसएमटी की ओर जा रही एक फास्ट लोकल ट्रेन से 10 से 12 यात्री ट्रैक पर गिर पड़े जिसमें से 4 की मौत हो गई है और अन्य घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में 6 की मौत की जानकारी दी जा रही है. फिलहाल रेलवे की तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है.
प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में घायल लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक साथ दो ट्रेनें वहां से गुजर रही थीं और दोनों ही ट्रेन में भारी भीड़ थी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के गेट पर ही तमाम यात्री लटके हुए दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यात्री लोकल ट्रेन से गिरे या पुष्पक एक्सप्रेस से.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि कई यात्री लोकल ट्रेन पर लटके हुए थे तो वहीं विपरित दिशा से पुष्पक एक्सप्रेस जा रही थी. हवा के दबाव से बैलेंस बिगड़ा और एक-एक कर यात्री पटरी पर गिरते चले गए. लोकल ट्रेन के अलग-अलग डिब्बों से लोग रेलवे पटरी पर गिरे हैं. हादसे के कारण सेंट्रल रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं और मुंब्रा-दिवा खंड पर कुछ समय के लिए परिचालन धीमा रहा, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई. हालांकि जल्द ही सेवाओं को बहाल कर दिया गया. बता दें कि मुंबई की लोकल ट्रेनों में रोजाना 80 लाख यात्री सफर करते हैं.
भीड़ के कारण हुआ हादसा
इस हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेन में भारी भीड़ की वजह से ही ये हादसा हुआ. कई यात्री दरवाजों पर लटककर यात्रा कर रहे थे. फिलहाल हादसे की खबर मिलते ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) और स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को ठाणे सिविल अस्पताल और कल्याण के निजी अस्पतालों में ले जाया गया. रेलवे प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. तो दूसरी ओर विपक्ष सरकार को घेर रहा है.
MNS नेता राज ठाकरे जी ने रेल मंत्री से मांग करते हुए कहा है कि रेल मंत्री को मुंबई लोकल ट्रेन में सफर करना चाहिए तब जाकर उन्हें यात्रियों का दर्द समझ में आएगा. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि “रेल मंत्री अपनी एसी कार में सफर करते हैं, उन्हें एक बार भीड़ भाड़ के समय लोकल ट्रेन में सफर करके दिखाना चाहिए”.
केंद्र में सरकार आपकी
महाराष्ट्र में सरकार आपकी
रेल मंत्री आपकामुंबई में Mumbra- CSMT फास्ट लोकल ट्रेन में रेलवे ट्रैक पर गिरने से छह यात्रियों की मौत हो गईं।
देश में लोकल ट्रेन कम करके वंदे भारत ही चल रहा है।
भाजपा वाले #Nehru जी को जिम्मेवार बोलेगा।#Maharashtra #Mumbai pic.twitter.com/kGOFCUKYMJ
— Chandan Yadav (@ChandankryadavN) June 9, 2025
ये भी पढ़ें-इस भारतीय क्रिकेटर की ट्रेन में हुई मौत…अचानक बिगड़ी तबीयत; किसी ने नहीं की मदद