चांद को सबसे करीब से देखकर लौटे चारो अंतरिक्ष यात्री…NASA ने बनाया ये रिकार्ड; देखें लाइव Video

April 11, 2026 by No Comments

Share News

NASA Artemis II Mission: धरती से देखने में चांद इतना खुबसूरत लगता है कि हर किसी का मन इसको पास से जाकर देखने का होता है और अगर ये सपना सच हो जाए तो…ऐसा ही कुछ हुआ है 4 अंतरिक्ष यात्रियों के साथ जो चंद्रमा को सबसे नजदीक से देखकर धरती पर सुरक्षित लौट आए हैं. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) का आर्टेमिस II (Artemis II) मिशन सफलता पूर्वक पूरा हुआ है और इसी के साथ ही नासा ने एक नया रिकार्ड भी स्थापित कर लिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नासा के आर्टेमिस II मिशन आज पूरा हुआ है. यानी शनिवार (11 अप्रैल 2026) को सुबह 5.37 बजे प्रशांत महासागर में सैन डिएगो तट के पास आर्टेमिस II स्प्लैशडाउन किया. नासा का ओरियन कैप्सूल पैराशूट के सहयोग से समंदर के तट पर सुरक्षित उतरा. करीब 54 साल बाद इंसानों को चंद्रमा के पास ले जाने वाला पहला क्रूड मिशन है. इसी के साथ ही नासा (National Aeronautics and Space Administration) के खाते में एक नया रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. इसी के साथ ही नासा के इस मिशन की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है.

अंतरिक्ष यात्रियों की हालत स्थिर

बता दें कि इस यात्रा में एक महिला और तीन पुरुष अंतरिक्ष की यात्रा पर गए थे. चारों अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं और उनकी हालत स्थिर है. नासा ने 2 अप्रैल 2026 को आर्टेमिस II मिशन की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग की थी और इस तरह से ये मिशन 10 दिनों में पूरा हुआ. फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से भारतीय समयानुसार सुबह 3:54 बजे इस मिशन की लांचिंग हुई थी. इस मिशन में NASA कमांडर रीड वाइसमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, मिशन स्पेशलिस्ट क्रिस्टीना कोच, कैनेडियन स्पेस एजेंसी के मिशन स्पेशलिस्ट जेरेमी हैनसेन शामिल रहे.

बना ये रिकॉर्ड

1972 में अपोलो-17 के बाद चांद का चक्कर लगाने वाला आर्टेमिस II मिशन पहला क्रू मिशन बन गया है. इस दौरान क्रू ने चांद के पार हजारों मील की यात्रा की और अंतरिक्ष से पूर्ण सूर्यग्रहण का नजारा भी चारो अंतरिक्ष यात्रियों ने देखा. मिशन के दौरान चारो अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी से 248,655 मील की यात्रा करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है.

ये सभी अंतरिक्ष यात्री अपनी यात्रा के सबसे दूर के बिंदु पर वे करीब 252,756 मील तक पहुंचे. यह उपलब्धि पहले अपोलो-13 मिशन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है.

अंतरिक्ष में अपने आखिरी पूरे दिन होने पर आर्टेमिस II के क्रू ने सुबह की शुरुआत चार्ली क्रॉकेट के गाने ‘लोनसम ड्रिफ्टर’ के साथ की और वे तब पृथ्वी से 1,47,337 मील की दूरी पर थे.

क्यों हो रही है चर्चा?

नासा के इस मिशन की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. नासा के मुताबिक, इस मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों ने अब तक की सबसे लंबी दूरी तय की है, जो भविष्य में चंद्रमा पर जाने वाले अभियानों के लिए रास्ता तैयार करेगा. इसी के साथ ही यह मिशन पांच दशकों से भी अधिक समय के बाद पृथ्वी की निचली कक्षा से परे गहरे अंतरिक्ष की खोज में मानवता की वापसी का प्रतीक बन गया है.

चंद्रामा पर लम्बे समय तक इंसानों की मौजूदगी का मिशन

इस मिशन को लेकर अधिकारियों के बयान सामने आए हैं जिसमें बताया गया है कि 10 दिन के इस मिशन को स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट और ओरियन अंतरिक्ष यान की गहरे अंतरिक्ष में क्षमता को पूरी तरह से परखने के लिए बनाया गया है. इसी में चांद के नजदीक से गुजरना भी शामिल था, क्योंकि ये भविष्य के अन्य मिशन के लिए बहुत आवश्यक कदम है. साथ ही आर्टेमिस-II मिशन को नासा के उस बड़े लक्ष्य की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसमें चंद्रमा पर लंबे समय तक इंसानों की मौजूदगी स्थापित करना है.

नासा की अधिकारी डॉ. लोरी ग्लेज का एक बयान सामने आया है जिसमें कहा गया है कि इस सफलता से साफ होता है कि एजेंसी लगातार नई सीमाओं को पार करने के साथ ही अंतरिक्ष में नई खोज को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. ओरियन अंतरिक्ष यान से जेरेमी हैनसन का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पुराने अंतरिक्ष यात्रियों की विरासत को बहुत ही अधिक सम्मान देती है. इसके अलावा यह अंतरिक्ष अन्वेषण के एक नए दौर का शुभारम्भ भी करती है.

चांद को इस वीडियो में देखें सबसे पास से

लांचिंग के वक्त का वीडियो देखें नीचे

ये भी पढ़ें-NASA: सूर्य उपासना के दिन नासा ने जारी की सूरज की मुस्कुराती तस्वीर, फोटो हुई वायरल