Uttarakhand: उत्तराखंड में भारी पड़ने वाले हैं अगल 72 घंटे, तूफान और बिजली गिरने की सम्भावना, यूपी में भी मौसम बदलने के आसार

April 19, 2023 by No Comments

Share News

Uttarakhand: उत्तराखंड के लोगों के लिए आने वाले 72 घंटे भारी पड़ने वाले हैं. मौसम विज्ञानियों ने तूफान और बिजली गिरने की सम्भावना जताई है.
मौसम विज्ञानियों ने पहाड़ से लेकर मैदान तक के लिए चेतावनी जारी की है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के जनपदों में 19 अप्रैल तक के लिए ऑरेंज तथा यलो अलर्ट जारी कर दिया है.

मौसम विज्ञान केंद्र ने मीडिया के लिए जारी बयान में सम्भावना जताई है कि अगले 72 घंटे में कहीं-कहीं भारी बारिश और ओलावृष्टि के साथ ही 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने और आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना जताई जा रही है. मौसम विज्ञानियों ने अनुमान लगाया है कि, 19 और 20 अप्रैल को उत्तराखंड के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ अकाशीय बिजली गिरने व 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तूफान के चलने की सम्भावना है. मौसम विज्ञानियों ने राज्य के बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग सहित कई जिलों में कहीं-कहीं तेज बौछार व भारी बारिश हो सकती है. सभी को अलर्ट रहने की चेतावनी दी गई है.