“मेरी ब्रा उतारी…फिर…” आर्मी ऑफिसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में हुई बर्बरता, रोते-रोते सुनाई आपबीती, डरा देने वाला Video वायरल

September 20, 2024 by No Comments

Share News

Odisha News: “एक पुलिस वाले ने मेरी ब्रा उतार दी, मेरे ब्रेस्ट पर किक मारी. पुलिस अधिकारी ने मेरी पैंट उतारी, अपना पैंट उतारा…” पुलिस स्टेशन में हुई बर्बरता की आपबीती रोते-रोते आर्मी ऑफिसर की मंगेतर ने मीडिया के सामने कही है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि जब वो पुलिस थाने में अपने मंगेतर के साथ शिकायत दर्ज कराने गई, तो उनके हाथ पैर बांधकर उनका उत्पीड़न किया गया। मालूम हो कि ये मामला भुवनेश्वर के भरतपुर पुलिस स्टेशन का है। हाल ही में हुई इस घटना को लेकर कई अपडेट लगातार सामने आ रहे हैं. बता दें कि ओडिशा हाईकोर्ट से जमानत मिलने के एक दिन बाद महिला मीडिया के सामने आई और पुलिस स्टेशन में अपने साथ हुई बर्बरता की कहानी को रो-रो कर बताया है. फिलहाल महिला का वीडियो सामने आने के बाद ओडिशा पुलिस ने पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. तो आइए इस लेख में आपको बता दें कि ये पूरा मामला क्या है?

थाने में क्या हुआ था उस रात?
महिला ने मीडिया को दिए बयान में बताया है कि 15 सितंबर की रात लगभग 1 बजे वो अपना रेस्टोरेंट बंद करके घर जा रही थीं। कार में उनके साथ उनके मंगेतर भी थे, जो भारतीय सेना में मेजर हैं। पीड़िता ने बताया है कि इस दौरान कुछ लड़कों ने उनकी कार रोकी और हाथापाई शुरू कर दी. महिला किसी तरह अपने मंगेतर के साथ बचकर निकलीं और सीधे भरतपुर पुलिस थाने पहुंच गईं ताकि पुलिस से कुछ मदद मिल सके. महिला ने बताया कि यहां उन्होंने अपनी शिकायत करते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की.

महिला कांस्टेबल ने पहन रखी थी नाइटी
पीड़ित महिला ने ये भी आरोप लगाते हुए बताया है कि थाने में एक महिला कांस्टेबल थी जो कि नाइटी पहने हुए रिसेप्शन पर बैठी थी। उन्होंने उससे शिकायत दर्ज करने और शरारती युवकों को तुंरत पकड़ने के लिए कहा तो महिला कांस्टेबल ने उनकी मदद करने के बजाय उनके साथ बदतमीजी की। इस पर पीड़ित महिला ने उसे जब यह बताने की कोशिश की, कि वो एक वकील हैं और एफआईआर दर्ज करना उनकी ड्यूटी है, तो वह बुरी तरह भड़क गई और इसी दौरान
एक पीसीआर आई और उसमें से एक महिला पुलिसकर्मी सहित कुछ पुलिसवाले उनके पास पहुंचे।

महिला पुलिसकर्मियों ने शुरू कर दी मारपीट
पीड़ित महिला ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने महिला के मंगेतर से कहा कि वो लिखित में अपनी शिकायत उन्हें दें लेकिन फिर कुछ ही देर बात मालूम नहीं क्यों पुलिसकर्मियों ने मेजर को हवालात में बंद कर दिया। इस पर पीड़ित महिला ने जब कहा कि वो एक आर्मी ऑफिसर को इस तरह सलाखों के पीछे बंद नहीं कर सकते, तो दोनों महिला पुलिसकर्मियों ने उनके बाल पकड़े और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वह बार-बार उनसे खुद को छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन दोनों महिला पुलिसकर्मी उन्हें बाल पकड़कर घसीटती हुईं थाने के अंदर ले गईं। पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया है कि इस दौरान एक महिला कांस्टेबल ने उनका गला घोंटने की कोशिश की, तो उन्होंने उसके हाथ पर काट लिया। इसके बाद इन लोगों ने पीड़िता के हाथ उनकी जैकेट से और पैर एक महिला कांस्टेबल के दुपट्टे से बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया।

एक पुलिस वाले ने की ये गंदी हरकत
पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए ये भी आरोप लगाया है कि कुछ देर बाद उस कमरे में एक पुलिसवाला आया और उनकी ब्रा उतारने के बाद लगातार उनके ब्रेस्ट पर लात मारने लगा। फिर सुबह करीब 6 बजे थाने के इचार्ज इंस्पेक्टर उनके पास पहुंचे और फिर उनकी पैंट नीचे की। इसके बाद उन्होंने अपनी पैंट उतारी और अपना निजी अंग दिखाते हुए गंदी तरह से बात की. इस दौरान वह मदद के लिए लगातार चीख रही थी.

30 मिनट तक सुनाई देती रही मंगेतर की चीखें
इस पूरी घटना को लेकर मेजर ने आरोप लगाया है कि प्रभारी इंस्पेक्टर ने उनकी मंगेतर के साथ यौन उत्पीड़न किया है और छेड़छाड़ की है. हवालात में बंद होने के दौरान उनको करीब 30 मिनट तक अपनी मंगेतर की चीखें सुनाई देती रहीं। मेजर ने ये भी आरोप लगाया है कि जब सुबह 3 बजे वह शिकायत लिख रहे थे, तो चार पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और एक कोठरी में ले गए। यहां उनकी पैंट उतारी गई और पर्स, फोन, आर्मी का आईडी कार्ड सहित कार की चाबी छीन ली गई। फिलहाल इस घटना के सामने आने के बाद ओडिशा पुलिस ने भरतपुर थाने के इंचार्ज दीनाकृष्ण मिश्रा सहित पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

7 पुलिसकर्मियों पर लगा है आरोप
फिलहाल पीड़िता के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. मेजर ने क्राइम ब्रांच के एडीजी को अपनी शिकायत दी है और आरोप लगाया है कि जब उनकी मंगेतर ने पुलिसकर्मियों से गिरफ्तारी वारंट मांगा, तो उसे घसीटकर एक कमरे में बंद कर दिया गया। उसके कपड़े उतार दिए गए और चार पुरुष पुलिसवालों सहित तीन महिला पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। इनमें थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर भी शामिल थे। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।