देखें 100 साल पहले कैसे निकलती थी जगन्नाथपुरी रथ यात्रा, वीडियो हुआ वायरल
July 4, 2022
No Comments
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो ब्लैक एंड व्हाइट है। वीडियो में सब कुछ स्पष्ट तो नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन जगन्नाथ भगवान की प्रतिमा को उठाते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल इस वीडियो को वायरल करने वाले ने दावा किया है किया है कि 100 साल पहले की जगन्नाथ रथ यात्रा का वीडियो है। वीडियो रिटायर्ड आईपीएस अभय द्वारा वायरल किया गया है। इस वीडियो को देखने की लोगों में इतनी उत्सुकता है कि 30 घंटे पहले वायरल हुए इस वीडियो को अभी तक 40 हजार के अधिक लोग देख चुके हैं।