“रेस्ट इन पीस कर देंगे…” लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से पप्पू यादव को मिली धमकी…बिहार के सांसद ने पहले गैंगेस्टर को दिया था ये चैलेंज; सुनें ऑडियो
Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क को 24 घंटे के अंदर खत्म करने का चैलेंज देने वाले पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को सोमवार यानी आज 28 अक्टूबर को गैंगस्टर की ओर से धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पप्पू यादव को अलग अलग दो-दो गैंगस्टरों ने धमकी दी है।
सांसद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने धमाकाया है। कहा कि टीआरपी कमाने के चक्कर में न पड़ो, वरना रेस्ट इन पीस कर देंगे। बता दें कि इसी गैंग ने मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की भी जिम्मेदारी ली थी। बाबा सिद्दकी की हत्या के बाद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती दी थी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पप्पू यादव ने कहा था कि यह देश है या हिजड़ों की फौज. एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे लोगों को मार रहा है,सब मुकदर्शक बने हैं. कभी मूसेवाला,कभी करणी सेना के मुखिया अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला. कानून अनुमति दे तो 24घंटे में इस लारेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा. मालूम हो कि इस घटना के करीब 13 दिन बाद अब पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। पप्पू यादव ने ये पोस्ट 13 अक्टूबर को शेयर की थी.
तो वहीं धमकी को लेकर खुद पप्पू यादव ने पुलिस को बताया है और कहा है कि धमकी में कहा गया है कि टीआरपी कमाने के चक्कर में न पड़ो, वरना रेस्ट इन पीस कर देंगे। गौरतलब है कि ये धमकी फोन के जरिए दी गई है, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
यह देश है या हिजड़ों की फौज
एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे
लोगों को मार रहा है,सब मुकदर्शक बने हैंकभी मूसेवाला,कभी करणी सेना के मुखिया
अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डालाकानून अनुमति दे तो 24घंटे में इस लारेंस बिश्नोई
जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को
खत्म कर दूंगा— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) October 13, 2024
फिलहाल धमकी के बाद से ही बिहार पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है. सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया रेंज के डीआईजी, एसपी के अलावा डीजीपी को भी शिकायत की है। पप्पू यादव को फोन करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने कहा कि सांसद के सभी ठिकानों की जानकारी उसके भाई के पास है। इसी के साथ ही वायरल ऑडियो में ये भी कहा जा रहा है कि जेल में रहने के दौरान जैमर बंद करके उसने पप्पू यादव को वीडियो कॉल भी किया था, लेकिन पप्पू यादव ने फोन नहीं उठाया।
तुम औकात में रहो
लॉरेंस विश्नोई गैंग के करीबी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘मैं पप्पू यादव को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि तुम औकात में रहकर चुपचाप राजनीति करो, ज्यादा इधर उधर तीन-पांच करके टीआरपी कमाने के चक्कर में मत पड़ो। वरना रेस्ट इन पीस कर देंगे। बता दें कि पप्पू यादव इन दिनों झारखंड में इंडिया गठबंधन के लिए प्रचार कर रहे हैं।
लारेंस के गुर्गे का फ़ोन आते ही पप्पू जी उसपर बाघ की तरह झपट्टा मार कर चढ़ बैठे ।pic.twitter.com/eG3sLt1uj7
— खुरपेंच (@khurpenchh) October 28, 2024
सुधर जाने की दी गई है धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड के जेल में गैंगस्टर अमन बंद हैं और उसी के करीबी मयंक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पप्पू यादव को धमकी दी है। मयंक सिंह नाम के फेसबुक अकाउंट से 26 अक्टूबर को पोस्ट शेयर की गई थी जिसमें लिखा था कि समाचार पत्रों के जरिए जानकारी मिली है कि बीते दिनों बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन द्वारा लॉरेंस भाई के बारे में उल्टा पुल्टा बयान दिया गया था। इसी के साथ ही साहू गैंग की ओर से धमकी देते हुए कहा गया है कि एक बार फोन करने का मकसद यही था, सुधर जाओ नहीं तो आगे हम देख लेंगे. उससे मुझे मतलब नहीं है, ना हम पॉलिटिक्स से जुड़े हैं. हम जानते हैं जो मेरे रास्ते में आएगा तो आज जो हो रहा है वही होता जाएगा.
डीपी में लगी थी लॉरेंस की फोटो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस नम्बर से पप्पू यादव को वॉट्सएप पर कॉल करके धमकी दी गई है उस पर लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर लगी दिखाई दी है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एनीसीपी अजित गुट के नेता और कारोबारी बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है. इससे पहले ही लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है.
बिहार के मरहूम बेटे बाबा सिद्दीक़ी साहब के
सुपुत्र जिशान जी से मिला! मैं हर परिस्थिति में
उनके परिवार के साथ हूं।बाबा और उनके परिजनों को जल्द न्याय मिले
उनके हत्यारों और साज़िशकर्ताओं का ख़ात्मा हो
क़ानून संविधान से ऊपर कोई नहीं! pic.twitter.com/Zidqf3KOlN— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) October 24, 2024
पप्पू यादव ने कही है ये बात
मालूम हो कि अमन साहू गैंग की ओर से पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को कथित तौर पर धमकाते हुए कहा गया है कि किसी पर कमेंट या किसी के खिलाफ कुछ सोच-समझकर बोलना चाहिए, समझ रहे हैं क्या कह रहे हैं हम? तो दूसरी ओर पप्पू यादव की ओर से कहा गया कि ये पॉलिटिकल ट्वीट था. हमारी लॉरेंस बिश्नोई से कोई दुश्मनी नहीं है.
सलमान खान से मिलने भी पहुंचे थे पप्पू यादव
बता दें कि हाल ही में सलमान खान से मिलने के लिए पप्पू यादव मुम्बई पहुंचे थे. इस सम्बंध में उन्होने 25 अक्टूबर को एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि मुंबई से लौट रहा हूं। शहर से दूर शूटिंग में व्यस्त होने के कारण फिल्म अभिनेता सलमान खान से मुलाकात नहीं हो पाई। उन्हें भी आश्वस्त करना चाहता था मैं हूं ना! उनसे फोन पर लंबी बात हुई,वह निडर निर्भीक हैं. अपना काम और इंसानियत को पहली प्राथमिकता बताया! हर परिस्थिति में मैं साथ हूं. तो इसी के साथ ही बाबा सिद्दीकी के बेटे से मुलाकात की फोटो भी उन्होंने एक्स पर शेयर की है और लिखा था, बिहार के मरहूम बेटे बाबा सिद्दीक़ी साहब के सुपुत्र जिशान से मिला! मैं हर परिस्थिति में उनके परिवार के साथ हूं। बाबा और उनके परिजनों को जल्द न्याय मिले. उनके हत्यारों और साज़िशकर्ताओं का ख़ात्मा हो, क़ानून संविधान से ऊपर कोई नहीं!
Salman Khan के बाद Pappu Yadav को Lawrence Vishnoi Gang ने दी धमकी#PappuYadav #LawrenceBishnoi pic.twitter.com/dDKHTyRXoA
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) October 28, 2024