PM मोदी ने अंतरिक्ष में बैठे शुभांशु शुक्ला से की इस तरह बात…खिलखिला उठा पूरा देश-Video
Shubhanshu Shukla: भारत के लाल व भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 14 दिनों की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा पर हैं तो वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे सीधे संवाद किया जिससे पूरा देश खिल उठा. शुभांशु नासा के एक्सिओम-4 मिशन पर तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ गए हैं। पीएम मोदी से शुभांशु की क्या-क्या बात हुई, इसके लिए यहां दिए गए वीडियो को देखें.
PM Narendra Modi interacted with Group Captain Shubhanshu Shukla, who is aboard the International Space Station. pic.twitter.com/5BTU0h9Jh6
— ANI (@ANI) June 28, 2025
ऐसा पहली बार है जब कोई भारतीय आईएसएस पर गया है. इस तरह से शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रच दिया है. इसी के साथ ही देश का नाम भी रोशन किया है. बुधवार को शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक यात्रा शुरू हुई थी और वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना हुए, जो 41 साल के अंतराल के बाद भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान में वापसी का प्रतीक है।
I had a wonderful conversation with Group Captain Shubhanshu Shukla as he shared his experiences from the International Space Station. Watch the special interaction! https://t.co/MoMR5ozRRA
— Narendra Modi (@narendramodi) June 28, 2025
बता दें कि भारत के शुभांशु शुक्ला के साथ इस मिशन में हंगरी के टोबूर कापू और मिशन कमांडर पेग्गी व्हिटसन,पोलैंड के स्लावोश उजनान्स्की-विस्निएवस्की भी शामिल हैं। एक्सिओम-4 मिशन की ये टीम बुधवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की ओर रवाना हुई थी और अब यह दल वहां दो हफ्ते तक वैज्ञानिक प्रयोग करेगा। मालूम हो कि इससे पहले 1984 में विंग कमांडर राकेश शर्मा सोवियत संघ के मिशन के तहत अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने थे और अब शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रचा है.

कौन हैं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला…पढ़ें पूरी डिटेल एक नजर में
ये चीजें ले गए हैं खाने के लिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करते हुए शुभांशु शुक्ला ने बताया कि वह गाजर का हलवा, मूंगदाल का हलवा और आमरस अपने साथ लेकर अंतरिक्ष पर गए हैं. इस पर पीएम मोदी ने पूछा कि उन्होनें अंतरिक्ष में मौजूद अपने साथियों को हलवा खिलाया, इस पर शुभांशु ने कहा कि मैं चाहता था कि ये बाकी देशों से मेरे साथी हैं, वो भी इसका स्वाद लें। वो भी भारत की समृद्ध विरासत का अनुभव करें। हम सभी ने बैठकर साथ में इसका स्वाद लिया। सबको बहुत पसंद आया।
गगनयान मिशन के लिए भी चुने जा चुके हैं
बता दें कि 2006 में भारतीय वायुसेना में लड़ाकू पायलट के रूप में शुभांशु शुक्ला ने करियर की शुरुआत की थी शुरू किया था। उनको 2019 में गगनयान मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्री के रूप में भी चुना गया था। 2019 से 2021 के बीच उन्होंने रूस के यूरी गागरिन कॉस्मोनॉट प्रशिक्षण केंद्र में मूलभूत प्रशिक्षण लिया। फिर 2025 में उन्होंने स्पेसएक्स में अपना प्रशिक्षण पूरा किया।
बेटे की सफलता पर माता-पिता ने कही ये बात
बेटे शुभांशु की सफलता देखकर मां आशा शुक्ला भावुक हो उठी और उन्होंने कहा कि यह न केवल हमारे परिवार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है. शुभांशु केवल मेरा बेटा नहीं बल्कि पूरे देश का बेटा है और उसकी इस कामयाबी से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा उठ गया है. हम बहुत खुश हैं। फिर उन्होंने अपने आंसू पोछते हुए कहा कि ये खुशी के आंसू हैं।’ हम इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. शुभांशु के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा हमारा आशीर्वाद सदैव बेटे के साथ है. मेरी प्रार्थना ईश्वर से है कि ये मिशन सफल हो और मेरे बेटे के साथ गई पूरी टीम सफलता पूर्वक वापस धरती पर लौटे.