Political News: “हम नफरत के बाजार में ग्राहक बनकर नहीं जाएंगे”, कांग्रेस ने टीवी चैनल्स पर साधा निशाना, I.N.D.I.A गठबंधन 10 चैनल्स के 14 एंकर्स का किया बहिष्कार, जानें क्या है आगे की रणनीति, देखें वीडियो
Political News: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस -I.N.D.I.A) ने बड़ा निर्णय लिया है और 10 चैनल्स के 14 टीवी एंकर्स का बहिष्कार कर दिया है. इसी के साथ निर्णय लिया है कि इन टीवी चैनल्स के एंकर्स के शो में ये लोग हिस्सा नहीं लेंगे. साथ ही इन न्यूज एंकर्स की लिस्ट भी जारी की है.
(फोटो-सोशल मीडिया)
इन एंकर्स के शो को किया बहिष्कार
अदिति त्यागी (भारत एक्सप्रेस), अमन चोपड़ा (नेटवर्क-18), अमीश देवगन (नेटवर्क-18), आनंद नरसिम्हा (नेटवर्क-18), अर्णब गोस्वामी (रिपब्लिक टीवी), अशोक श्रीवास्तव (डीडी न्यूज), चित्रा त्रिपाठी (आज तक), गौरव सावंत (आज तक), नविका कुमार (टाइम्स नेटवर्क), प्राची पाराशर (इंडिया टीवी), रुबिका लियाकत (भारत-24), शिव अरूर (इंडिया टुडे), सुधीर चौधरी (आज तक) और सुशांत सिन्हा (टाइम्स नाउ भारत). सभी अलग-अलग टीवी चैनल में पॉलिटिकल शो होस्ट करते हैं.
ये बयान जारी किया है कांग्रेस ने
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा है कि, “हर रोज शाम 5 बजे कुछ टीवी चैनल्स पर नफरत का एक बाजार सजाया जाता है. ऐसे में INDIA गठबंधन ने तय किया है कि ‘हम नफरत के बाजार में ग्राहक बनकर नहीं जाएंगे’ हमारा उद्देश्य है ‘नफरत मुक्त भारत’ जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA.”
गठबंधन की बैठक में बनीं 5 कमेटियां
बता दें कि, मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक हुई थी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और बिहार के CM नीतीश कुमार समेत 28 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में कोऑर्डिनेशन और कैंपेन समेत 5 कमेटियां बनाई गईं तो वहीं 5 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में दिल्ली में I.N.D.I.A के कैंपेन कमेटी की पहली बैठक हुई थी। इसमें मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कैंपेन की तैयारी पर चर्चा हुई। साथ ही 18 से 22 सितंबर तक चलने वाले संसद के विशेष सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई।
I.N.D.I.A की चौथी बैठक होगी दिल्ली या भोपाल में
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की चौथी बैठक दिल्ली में होगी। हालांकि इस बैठक के भोपाल में भी होने की चर्चा जोरों पर है.