Politics: सपा विधायक ने “वंदे मातरम” कहने से किया इंकार, वायरल हुआ वीडियो, अखिलेश यादव से पूछा ये सवाल
Politics: समाजवादी पार्टी (सपा) पार्टी के नेताओं व विधायकों की हमेशा से ही राष्ट्रगान और वंदे मातरम को लेकर खिलाफत यदा-कदा सामने आती रही है, तो ताजा खबर महाराष्ट्र से सामने आ रही है, यहां सपा के विधायक अबू आजमी ने वंदे मातरम बोलने से साफ इंकार कर दिया. इस सम्बंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को संभाजी महाराज नगर में सांप्रदायिक तनाव पर चर्चा करते हुए आजमी ने महाराष्ट्र विधानसभा में कहा कि उनका धर्म उन्हें राष्ट्रीय गीत- वंदे मातरम गाने की इजाजत नहीं देता है. उन्होंने आगे कहा कि , हम वंदे मातरम के आगे अपना सिर नहीं झुका सकते हैं, क्योंकि हम एक अल्लाह में विश्वास करते हैं…इससे सम्बंधित उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर भाजपा ने सपा को घेरा है और जमकर आलोचना की है. इसी के साथ विपक्षी दलों के गठबंधन पर भी निशाना साधा है. इसी के साथ अखिलेश यादव से उनके नेताओं द्वारा वंदे मातरम को लेकर क्यो सोचते हैं पर स्पष्ट सवाल भी पूछा है.
यहां देखें वीडियो