Pradeep Mishra: सिहोर वाले कथावाचक प्रदीप मिश्रा पहुंचे बरसाना, नाक रगड़कर राधा रानी से मांगी माफी, Video में देखें मंदिर में कैसा किया गया व्यवहार; लोगों ने कहा कान पकड़ो कान…
Pradeep Mishra: राधा रानी पर दिए गए विवादित बयान के बाद आलोचनाओं में घिरे सिहोर वाले कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शनिवार की दोपहर को बरसाना पहुंचे और फिर राधा-रानी को दंडवत प्रणाम करने के साथ ही नाक रगड़कर माफी मांगी। इस दौरान बड़ी सख्या में भक्त मौजूद रहे तो वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे.
इस मौके पर उन्होंने मंदिर से निकलने के बाद मीडिया से बात की और हाथ जोड़कर ब्रज वासियों का अभिनंदन किया. वह बोले कि सभी ब्रजवासियों को बहुत-बहुत बधाई। राधा-रानी के दर्शन करने के लिए यहां पधारा हूं। मैं ब्रजवासियों के प्रेम की वजह से यहां आया हूं। लाडली जी ने खुद ही इशारा कर मुझे यहां बुलाया, इसलिए मुझे यहां आना पड़ा।
वाणी से ठेस पहुंची तो माफी
वह आगे बोले कि अगर मेरी वाणी से किसी को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए माफी मांगता हूं। मैं ब्रजवासियों के चरणों में दंडवत प्रणाम कर माफी मांगता हूं। वह आगे बोले कि मैंने लाडली जी और बरसाना सरकार से क्षमा चाहता हूं। सभी से निवेदन है कि किसी के लिए कोई अपशब्द न कहें। राधे-राधे कहें, महादेव कहें। मैं सभी महंत, धर्माचार्य और आचार्य से माफी मांगता हूं।
जाने क्या कहा था प्रदीप मिश्रा ने?
मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही सिहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि राधा जी का विवाह कृष्ण के साथ नहीं बल्कि छाता में हुआ था। उन्होने ये भी कहा था कि राधा जी बरसाना की नहीं, रावल की रहने वाली थी। बरसाना में तो राधा जी के पिता की कचहरी थी, जहां वह साल भर में एक बार आती थी। उनके इस बयान के बाद मथुरा से लेकर अयोध्या तक के संतों में गहरी नाराजगी थी और संतों ने उनसे माफी मांगने के लिए कहा था. इसी के साथ ही चेतावनी भी दी थी कि अगर माफी नहीं मांगी तो उनकी कथा का बहिष्कार किया जाएगा.
देखें वीडियो