Premanand Maharaj: पदयात्रा के दौरान बाल-बाल बचे प्रेमानंद महाराज…मची अफरा-तफरी-Video

Share News

Premanand Maharaj: भगवान श्री कृष्ण की नगरी वृंदावन में संत प्रेमानन्द महाराज की पदयात्रा के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्वागत के लिए लगी एक लोहे का ट्रस (ढांचा) अचानक भरभरा कर गिरने लगा. उसी वक्त महाराज जी अपने शिष्यों के साथ वहां से निकल रहे थे. हालांकि तुरंत ही मौके पर मौजूद लोगों ने ढांचे के पकड़ लिया और बड़ा हादसा होने से टल गया.

इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई लेकिन तुरंत ही माहौल शांत हो गया. इस दौरान लोग राधा रानी के जयकारे लगा रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वृंदावन में श्री हरिवंश महाप्रभु के हितोत्सव के आयोजन के चलते परिक्रमा मार्ग पर टेंट और ट्रस लगाए गए थे। प्रेमानंद महाराज जी जब भोर पहर श्री केलिकुंज आश्रम से निवास स्थान की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा होते होते बचा। इस दौरान रोज की तरह ही संत को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े थे. इसी भीड़ के दबाव से ढांचा हिलने लगा।

ये देखते हुए पुलिस और संत के सेवकों ने तुरंत सतर्कता दिखाई और ढांचे को गिरने से रोक लिया. इसी दौरान किसी ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस घटना के बाद संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल अभी तक इस घटना को लेकर जिला प्रशासन और आश्रम की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है लेकिन स्थानीय प्रशासन और आश्रम के जिम्मेदारों को इससे सीख लेते हुए सतर्क रहना चाहिए ताकि भविष्य में कभी भी इस तरह की घटना न हो सके.

बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि ये घटना एक-दो दिन पहले की बताई जा रही है. जबकि इससे पहले यानी 1 मई को आश्रम ने महाराज जी के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए भोर पहर की पदयात्रा को फिलहाल नहीं होने की बात कही थी. हालांकि ये पदयात्रा कितने दिन बंद रहेगी. इसकी जानकारी नहीं दी गई थी.

ये भी पढ़ें-Char Dham Yatra 2025: दो मई को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट…फूलों से सजा मंदिर; शुरू हुई चार धाम की यात्रा-Video