कौन सा चुंबक लगा है राधा केलि कुंज में जिससे सब खिंचे चले आते हैं…? सवाल के जबाव में प्रेमानन्द महाराज ने दिया ये जवाब-Video

March 23, 2026 by No Comments

Share News

Premananda Maharaj Radha Keli Kunj: वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानन्द महाराज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है  जिसमें संत महाराज एक श्रद्धालु के सवाल का जवाब देते हुए दिख रहे हैं. दरअसल एक श्रद्धालु ने महाराज जी से सवाल किया कि वो कौन सा चुंबक है जिससे लोग राधा केलि कुंज की ओर खिंचे चले आते हैं.

इस पर महाराज ने उत्तर दिया कि राधा-राधा-राधा, ये दो अक्षर परमात्मा तक को खींच लेती है बच्चा तुम तो मानव हो. यहां राधा नाम की गूंज है. यहां 24 घंटे राधा नाम का कीर्तन होता है, महापुरुषों के नाम का प्रवचन होता है. ये सब राधा नाम का खेल है. ये राधा नाम का चमत्कार है जो लोगों को अपनी ओर घसीटते हैं.

वीडियो में देखें महाराज जी की पूरी बात

ये भी पढ़ें-संत प्रेमानन्द महाराज से मिलने पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…आधे घंटे के संवाद में ये हुई बात-Video