New Parliament: नए संसद भवन में नए अंदाज में नजर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें आज ही क्यों किया गया प्रवेश, देखें वीडियो और फोटो
New Parliament: मंगलवार (19 सितम्बर 2023) का दिन भारत के इतिहास में दर्ज हो गया है. स्वतंत्रता के बाद भारत को अपना नया संसद भवन मिल गया है. पहली बार नए संसद भवन में मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सांसदों से पिछली सभी कड़वाहटों को भूलकर एक नया अध्याय शुरू करने का आह्वान किया. इस मौके पर तमाम फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. प्रधानमंत्री ने इस मौके पर बताया कि, आज गणेश चतुर्थी होने के कारण संसद भवन में प्रवेश किया गया.
बता दें कि मंगलवार को जैसे ही नए भवन में अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, मोदी ने सदन के नेता के रूप में नए लोकसभा कक्ष में अपना पहला भाषण दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि नया संसद भवन 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है. इस दौरान पीएम मोदी अलग अंदाज में नजर आए. इस मौके पर पीएम मोदी ने उन ‘श्रमजीवियों’ को भी याद किया जो नए संसद भवन के निर्माण का हिस्सा थे. उन्होंने कहा, “संसद राष्ट्र की सेवा करने के लिए सर्वोच्च स्थान है.” उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ये भी कहा कि, संसद पार्टी के विकास के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के विकास के लिए काम करने की जगह है. नए संसद भवन में कार्यवाही शुरु होने से पहले और पुरान संसद भवन प्रधानमंत्री ने कहा कि, “आज, हम यहां से छुट्टी ले रहे हैं और नए संसद भवन की ओर जा रहे हैं. यह शुभ है क्योंकि आज गणेश चतुर्थी है.”
गौरतलब है कि, ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर ने प्रतिष्ठित पुरानी इमारत को डिजाइन किया था. इसका निर्माण 1927 में कराया गया था. पुराने संसद भवन 96 साल पहले बनाया गया था. सरकारी सूत्रों की मानें तो पुरानी संसद भवन की इमारत को ध्वस्त नहीं किया जाएगा और संसदीय कार्यक्रमों के लिए ज्यादा जगहों के लिए इसे “रेट्रोफिट” किया जाएगा. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि पुरानी इमारत के एक हिस्से को संग्रहालय में तब्दील किया जा सकता है.
यहां देखें फोटो और वीडियो