Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी हुई 51 साल की, जानें जीवन से जुड़ी रोचक बातें, इस उम्र में मिलीं थीं वाड्रा से, देखें वीडियो

January 12, 2023 by No Comments

Share News

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का 12 जनवरी को जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी देर रात तक ट्रेंड होती रहीं और उनको बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, तो वहीं उनके जीवन से जुड़ी तमाम बातें व जानकारियां भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती रही।

ये तो सभी जानते हैं कि प्रियंका गांधी का जन्म नई दिल्ली में आज ही के दिन 1972 में हुआ था और वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की बेटी हैं और वर्तमान में वह पूरी सिद्दत के साथ कांग्रेस पार्टी के प्रचार-प्रसार में लगी हुई हैं। वह उत्तर प्रदेश की प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव हैं। वह राजीव गांधी फाउंडेशन की ट्रस्टी भी हैं।

कई बार उनके नाम की सलाह कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिये भी दी गई, लेकिन उन्होंने इसके लिए साफ इंकार कर दिया और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को ही इसके लिए आगे किया। 2019 के लोकसभा चुनाव के ठीक पहले प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का कार्यभार सौंपा गया। यूपी-ईस्‍ट का कांग्रेस महासचिव नियुक्‍त किया गया।

इससे पहले वे प्रचारक व कैम्‍पेन मैनेजर के रूप में पार्टी को अपनी सेवाएं प्रदान करती रही हैं। इसी के साथ उनके गत विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार में लोकप्रियता भी देखने को मिली। वह महिलाओं के बीच जमकर चर्चित रहीं। महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को उठाकर उन्होंने देश की अन्य राजनीतिक पार्टी का ध्यान भी महिलाओं की समस्याओं की ओर केंद्रीत कर दिया और फिर सभी ने आधी आबादी से जुड़े मुद्दों को उठाया। इसी के साथ प्रियंका की टैग लाइन ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ भी काफी चर्चा में रही।

जानें कहां से प्राप्त की शिक्षा
अगर प्रियंका की शिक्षा की बात करें तो उन्‍होंने 1984 तक देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। जीसस एंड मैरी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और बाद में 2010 में बौद्ध अध्ययन में मास्टर डिग्री प्राप्त की। बताया जाता है कि उनके पिता राजीव गांधी चाहते थे कि प्रियंका दून स्कूल से पढ़ाई करें, लेकिन प्रियंका घर से दूर जाने को तैयार नहीं हुईं। उनकी जिद्द के आगे राजीव गांधी को भी सिर झुकाना पड़ा और दिल्ली के मार्डन स्कूल से प्रियंका ने पढ़ाई के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी स्कूल से साइकोलॉजी में डिग्री हासिल की। कम ही लोग जानते होंगे कि प्रियंका ने साल 2010 में बुद्धिस्ट स्टडीज से एमए किया है।

प्रियंका में दिखी इंदिरा गांधी की छवि
प्रियंका गांधी के बारे में एक और रोचक हमेशा चर्चा का विषय रहती है, वो ये कि वह अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह दिखती हैं, साथ ही बातचीत और व्यवहार व बोली भी अपनी दादी की तरह ही है। वह दादी को ही अपना आदर्श मानती हैं। प्रियंका गांधी ने जब पहली बार मंच पर भाषण दिया था तब लोगों ने प्रियंका के रूप में इंदिरा गांधी को सुनते हुए महसूस किया था। इस दौरान लोग प्रियंका में इंदिरा गांधी की छवि देख रहे थे। जिसके बाद प्रियंका गांधी काफी चर्चे में आ गई। उस दौरान लोगों ने तालियों की बारिश कर दी थी। और काफी हर्षों उल्लास के साथ प्रियंका का अभिवादन किया था।

मां और भाई के हमेशा रहीं साथ
2004 के भारतीय आम चुनाव में, वह अपनी मां की अभियान प्रबंधक थीं और उन्होंने अपने भाई राहुल गांधी के अभियान की निगरानी में मदद की। 2007 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान, जबकि राहुल गांधी ने राज्यव्यापी अभियान का निरीक्षण किया, उन्होंने अमेठी रायबरेली क्षेत्र की दस सीटों पर ध्यान केंद्रित किया, वहां दो सप्ताह बिताए और सीट आवंटन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच महत्वपूर्ण अंतर्कलह को शांत करने का प्रयास किया।

23 जनवरी, 2019 को, प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से के प्रभारी AICC महासचिव के रूप में नियुक्त होने के बाद औपचारिक रूप से राजनीति में प्रवेश किया। इस अवधि के दौरान, उन्होंने एक विपक्षी नेता के रूप में कई मुद्दों पर विचार किया और फिर से कई विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व किया, जो राज्य के साथ-साथ केंद्र सरकार पर शासन करती है, विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध करने वालों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। वह अपने भाई के कितना नजदीक हैं, इसका ताजा उदाहरण भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी देखने को मिला। भाई राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में मंच पर ही अपनी बहन पर ढेर सारा स्नेह लुटाया और माथा चूमते हुए उन पर लाड लडाया था। जैसे बड़ा भाई अपनी छोटी बहन के लिए करता है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाई-बहन के बीच अटूट रिश्ता है।

13 साल की उम्र में मिलीं थीं वाड्रा से
ये तो सभी जानते हैं कि प्रियंका गांधी के पति का नाम रॉबर्ट वाड्रा है, लेकिन ये बात कम लोग ही जानते हैं कि प्रियंका की मुलाकात वाड्रा से मात्र 13 साल की उम्र में हुई थी। सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक प्रियंका की मुलाकात वाड्रा से 13 साल की उम्र में हुई थी। इसके बाद दोस्ती हुई, जो कि बाद में प्यार में बदल गई। बताया जाता है कि शादी के लिए परिवार ने बहुत विरोध किया लेकिन बाद में प्रियंका की जिद्द के आगे गांधी परिवार को झुकना ही पड़ा और फिर 1997 में प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा ने शादी कर ली। उनकी शादी लो-प्रोफाइल रखी गई। शादी में मात्र 150 लोग शामिल थे, जिसमें बच्चन परिवार भी मेहमान था। प्रियंका और रॉबर्ट के दो बच्चे हैं, रेहान और मिराया। अर्थात एक बेटा और एक बेटी। वाड्रा दिल्ली के एक व्यवसायी हैं।

मात्र 16 साल की उम्र में दिया था राजनीतिक भाषण
प्रियंका के लोकर एक ये भी रोचक बात सामने आती है कि उन्होंने मात्र 16-17 साल की उम्र में राजनीतिक भाषण दिया था। भले ही ये कहा जाए कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव का पद काफी बाद में मिला और यूपी की जिम्मेदारी भी काफी बाद में हासिल हुई, लेकिन उनकी राजनीति का सफर उसी वक्त शुरू हो गया था, जब उन्होंने 16-17 की उम्र में अपना पहला राजनीतिक भाषण दिया था। प्रियंका ने अपना पहला राजनीतिक भाषण मात्र 16-17 साल की उम्र में दिया। उसके बाद अक्सर प्रियंका को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ उनकी रैलियों में देखा गया। प्रियंका कांग्रेस नेताओं और पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए अक्सर ही नजर आ जाती थीं लेकिन सक्रिय राजनीति से उनकी दूरी बनी रहती थी। उस समय पर लोगों में प्रियंका गांधी को लेकर क्रेज था, खासकर महिलाएं, जो कि गत विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान खुलकर देखने को मिला।

बच्चों के लिए शुरू कराई लाइब्रेरी
प्रियंका गांधी ने सक्रिय राजनीति में आने के बाद सबसे अधिक महिलाओं के मामलों में आवाज बुलंद की। वह चाहे हाथरस रेप मामला हो या अलीगढ़ मामला। उत्तर प्रदेश में कई बार कई मौकों पर प्रियंका का कुशल नेतृत्व और राजनीतिक अनुभव देखने को मिला। यूपी में एक दौरे के दौरान प्रियंका गांधी को गांव की महिलाएं अपने हाथों से खाना खिलाती नजर आईं थीं। वहीं यूपी में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने एक कैंपेन की शुरुआत की, जिसका नाम है, लड़की हूं लड़ सकती हूं। इसके अलावा प्रियंका का बच्चों से भी गहरा लगाव है। उन्होंने राजीव गांधी फाउंडेशन में बच्चों के लिए लाइब्रेरी शुरू कराई। (फोटो-सोशल मीडिया)

लम्बी उम्र के लिए हुआ शक्ति पाठ