PUBG Love Story: हिंदुस्तानी प्रेमी के प्यार में पड़ी पाकिस्तानी सीमा हैदर के पति ने खोला एक और बड़ा राज, बोला- “बच्चों से प्यार है और तुमसे…”

July 17, 2023 by No Comments

Share News

PUBG Love Story: पबजी खेलते-खेलते हिंदुस्तानी प्रेमी सचिन के प्यार में पड़ी पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर के पति ने एक और बड़ा राज खोला है और दुबई से लौट आने की अपील की है. पाकिस्तानी यू-ट्यूबर को दिए इंटरव्यू में सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने दुबई से बैठकर दावा किया है कि, वह अभी भी सीमा से प्यार करता है और उन्हें अपने बच्चों की काफी फिक्र हो रही है. बता दें कि गुलाम हैदर सऊदी अरब में हैं और साक्षात्कार में कहा है कि, “सीमा मैं तुमसे प्यार करता हूं और करता रहूंगा. लौट आओ.”

सीमा की ये है अपील
बता दें कि सीमा के चार बच्चे हैं, लेकिन पबजी खेलते वक्त उनको उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सचिन से प्यार हो गया और उसने सारी सीमाएं तोड़ कर गैर कानूनी तरीके से भारत में प्रवेश कर लिया और फिर सचिन के साथ रहने लगी. इन सबको लेकर सीमा हैदर कई बड़े दावे कर चुकी हैं. इस सम्बंध में सीमा का दावा है कि, दोनों की बातचीत मेल-मुलाकात तक पहुंची और सीमा ने नेपाल आकर सचिन से मुलाकात भी की. इसके बाद दूसरे दौरे में फिर वह अपने बच्चों के साथ नेपाल पहुंची और यहीं के रास्ते भारत में घुस गईं. जहां एक ओर सीमा के पति बार-बार सीमा को पाकिस्तान बुला रहे हैं तो वहीं अब सीमा पाकिस्तान नहीं जाना चाहती हैं और इसको लेकर वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक से अपील कर चुकी हैं. सीमा का दावा है कि, वह सचिन से विवाह कर चुकी है और हिंदू धर्म अपना चुकी है. लिहाजा, उसे और उसके बच्चों को पाकिस्तान न भेजा जाए.

सीमा के पति की ये है अपील
तो दूसरी ओर दुबई में बैठे सीमा के पति और पाकिस्तान में उसके परिवार के लोग लगातार उसके आने की अपील कर रहे हैं. सऊदी में नौकरी करने वाले उसके पति गुलाम का कहना है कि सीमा को अपनी नहीं तो बच्चों के बारे में सोचना चाहिए. उनकी देखभाल कैसे होगी? उनकी परवरिश कैसे होगी? बिना नागरिकता के उनके बच्चों का भविष्य कैसा होगा? तो वहीं गुलाम ने अपील की है कि सीमा लौट आए. गुलाम हैदर ने पाकिस्तानी पत्रकार मोहसीन से बातचीत में अपने जज्बात पेश किए.

पहली पत्नी को छोड़ दिया ता सीमा के लिए
गुलाम ने दावा किया है कि, सीमा के लिए उसने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था. परिवार में ज्यादा पैसे की दरकार पड़ी तो सऊदी चला आया. सऊदी से उसने सीमा को हर महीने 40 से 50 हजार रुपये भेजे. बाद में यह रकम उसने 80 हजार रुपये तक कर दिए. ताकि, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परवरिश सही से हो सके. गुलाम का ये भी दावा है कि सीमा अगर पाकिस्तान आती है, तो वह सब कुछ फिर से ठीक कर लेगा. वह सीमा और बच्चों को लेकर सऊदी चला जाएगा और वहीं सेटल हो जाएगा. फिलहाल देखना ये है कि सीमा क्या करती है. हालांकि सीमा को लेकर भारत की खुफिया एजेंसी जांच-पड़ताल कर रही हैं और ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं सीमा पाकिस्तान की कोई जासूस तो नहीं. हालांकि सीमा ने भी खुलकर अपनी जांच कराने के लिए कहा है और दावा किया है कि वह जासूस नहीं है और वह सचिन से प्यार के चलते भारत आई है.