Rajasthan: सालासर धाम में भव्य चल रही है तैयारी, 12 जनवरी से शुरू होगा देश का पहला 1008 कुंडीय हनुमन महायज्ञ, जगद्गुरु रामभद्राचार्य कहेंगे श्रीराम कथा, वीडियो में देखें अद्भुत दृश्य
राजस्थान के सालासर धाम में इन दिनों महायज्ञ की भव्य तैयारी चल रही है। 1008 यज्ञ कुंड बनाए जा रहे हैं। तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। क्योंकि 12 जनवरी से यहां पर देश का पहला अष्टोत्तर सहस्त्र 1008 कुंडीय हनुमन महायज्ञ शुरू होने जा रहा है। इसी के साथ जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्यजी की श्रीराम कथा भी यहां होगी। कार्यक्रम से सम्बंधित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सालासर धाम में इसके लिए महीनों से तैयारी चल रही है। कार्यक्रम स्थल पर कुटिया सजाई गई है और यहां का दृश्य बिल्कुल प्राचीन काल के ऋषि-मुनियों के आश्रम की तरह नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि देश में पहली बार 1008 कुंडीय हनुमन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सवा करोड़ हनुमन महायज्ञ की आहुति डाली जाएगी। बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्यजी के 74वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। 14 जनवरी को महाराज का जन्मदिन मनाया जाएगा और कार्यक्रम 12 से 20 जनवरी तक चलेगा।
यज्ञ में अगर शामिल होना चाहते हैं तो इस नम्बर (विवेक 9151491008) पर फोन कर सकते हैं। बता दें कि यजमान के तौर पर यज्ञ में शामिल होने के लिए 31 हजार का शुल्क रखा गया है, जिसमें रहने-खाने सहित सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पूज्यपाद जगद्गुरुजी के संकल्प से अखंड भारत के लिए श्रीसालासर बालाजी धाम में श्रीहनुमन् महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
यहां देखें वीडियो