Viral News: लड़की बुलाए तो कभी न जाना दोस्त…धोखा खाए लड़के ने दी नसीहत; रोंगटे खड़े कर देने वाली सुनाई आपबीती

October 15, 2024 by No Comments

Share News

Viral News: दिल्ली के एक नर्सिंग ऑफिसर राजीव कुमार की आपबीती सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वह एक युवती की प्यार भरी बातों में आकर जयपुर पहुंच गए और फिर उनके साथ जो घटना हुई, उसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए. फिलहाल पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि लड़की सहित 5 अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है.

इस केस को लेकर जयपुर आयुक्तालय के डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने मीडिया को जानकारी दी है कि पीड़ित ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने पहले तो डर की वजह से पूरी बात नहीं बताई औऱ सिर्फ अपहरण, मारपीट और लूट की बात बताई थी लेकिन जब पुलिस ने राजीव के द्वारा 10 अक्टूबर की रात को बुक कराई गई उबेर कैब के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी हकीकत सामने आ गई. हालांकि पीड़ित राजीव ने कैब चालक को भी अपहरणकर्ताओं में शामिल बताया लेकिन पुलिस छानबीन में चालक की इस पूरे केस में कोई भूमिका नहीं पाई गई।

लड़की से मिलने पहुंचा तो बदमाशों ने बना लिया अश्लील वीडियो

दरअसल राजीव जयपुर पहुंचे तो थे लड़की से मिलने के लिए लेकिन उनका बदमाशों ने अपहरण कर लिया और फिर मारपीट कर उसी युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगे. राजीव से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी नहीं तो बदनाम कर देने की धमकी दी. इस पर राजीव ने 1 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर और 5 लाख रुपए नकद देकर अपनी जान और इज्जत दोनो बचाई।

ऐसे हुई थी दोस्ती

राजीव ने अपनी आपबीती सुनाते हुए मीडिया को बताया कि एक दिन उसके पास फेसबुक मैसेंजर से एक मैसेज आया। वह मैसेज किसी लड़की के नाम से था। पहले लड़की ने कुछ बातचीत की और फिर राजीव को दोस्ती का ऑफर दिया. इस पर राजीव ने तुरंत एक्सेप्ट कर लिया और फिर कुछ दिनों तक चेटिंग के माध्यम से प्यार की बातें होती रहीं. इसके बाद लड़की ने राजीव से आर्थिक मदद मांगी और कहा कि उसके परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है और 40-50 हजार रुपयों की उसे जरूरत है। इस पर राजीव ने बिना मौका गंवाए मदद के लिए हां कर दिया और ऑनलाइन ट्रांसफर करने के बजाय ऑफलाइन यानी घर आकर नकद रुपए देने की बात कह दी. इसके बाद फेसबुक मैसेंजर पर ही लड़की ने राजीव को लोकेशन भेज दी.

लड़की ने खुद को बताया जगतपुरा का

राजीव ने बताया कि उसे बुलाने वाली लड़की ने खुद को जगतपुरा का बताया था. तो वहीं राजीव को लड़की पहले ही लोकेशन भेज चुकी थी. इस पर देर रात 2 बजे उबर कैब बुक करने का बाद राजीव प्रताप नगर के लिए निकल पड़ा और दिए गए पते पर पहुंच गया. राजीव की कैब एक बहुमंजिला इमारत के नीचे रुकी और फिर राजीव को रिसीव करने के लिए एक लड़की आई और राजीव उसके साथ फ्लैट में चला गया. इस दौरान वह बहुत ही खुश था कि फेसबुक मैसेंजर पर हुई किसी लड़की से दोस्ती, फिर उसने उसे घर पर बुलाया. तो दूसरी ओर कैब वाला वहीं से वापस लौट गया. तो वहीं अंदर ही अंदर खुश राजीव की खुशी बहुत देर तक उसके चेहरे पर नहीं रह सकी क्योंकि जिस फ्लैट पर वह गया वहां पर 4-5 लड़के आ गए और उस पर गलत काम करने का आरोप लगाते हुए उसे मारना शुरू कर दिया. यही नहीं उसे बंधक बनाने के बाद उसी लड़की के साथ अश्लील वीडियो भी बना लिए.

ये भी पढ़ें-Viral Video: छुट्टी लेके कुछ औरे दिन रहिए बलम जी…दो महिला पुलिसकर्मियों के वायरल हुए रोमांटिक वीडियो; लटकी कार्रवाई की तलवार