Raju Srivastava Postmortem: नए तरीके से हुआ राजू श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम, जानें क्यों करनी पड़ी वर्चुअल ऑटोप्सी, रिपोर्ट में सामने आई ये सच्चाई

September 22, 2022 by No Comments

Share News

नई दिल्ली। दस अगस्त से एम्स में मौत से लड़ रहे कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव को आखिर मौत ने हरा ही दिया और 21 सितम्बर का दिन राजू की मौत की खबर के साथ एक मनहूस दिन बनकर रह गया। लगाता 40 दिन से उनके स्वास्थ्य की कामना में जुटा पूरा देश इस खबर के बाद टूट गया। उनके प्रशंसक उनके वीडियो को वायरल करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। किसी को भी यह विश्वास कर पाना सम्भव नहीं हो पा रहा है कि हमेशा हंसाने व गुदगुदाने वाला राजू अब हमेशा के लिए शांत हो गया है।

जानें राजू के केस में क्यों करनी पड़ी वर्चुअल ऑटोप्सी

राजू श्रीवास्तव के पोस्टमार्टम (Raju Srivastav Postmortem) को लेकर दिल्ली के एम्स अस्पताल से एक जानकारी सामने आई। एम्स फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने बुधवार को कहा कि राजू श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम एक नई तकनीक ‘वर्चुअल ऑटोप्सी’ का उपयोग करके किया गया है। उन्होंने बताया कि यह नई तकनीक, ‘वर्चुअल ऑटोप्सी’ हाई-टेक डिजिटल एक्स-रे और सीटी स्कैन की मदद से की जाती है तथा इसमें पुराने पोस्टमार्टम के तरीके की तुलना में काफी कम समय लगता है। डॉ. सुधीर गुप्ता ने राजू के केस में पोस्टमार्टम की जरूरत क्यों पड़ी, पर कहा कि ‘शुरुआत में जब उन्हें एम्स लाया गया था, तो वह अपने होश में नहीं थे और परिवार ने बताया कि वो ‘ट्रेडमिल’ पर दौड़ते हुए गिर गए थे, जो कि हमें स्पष्ट नहीं हो पाया। यही वजह थी कि हमें पोस्टमार्टम करना पड़ा।’