UP:प्राथमिक विद्यालय में हुई मेहंदी प्रतियोगिता, नन्हें-मुन्ने बच्चों ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा, भाई ने लगाई बहन के हाथों में मेहंदी, देखें वीडियो

August 8, 2022 by No Comments

Share News

प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में कितनी हुनर है, ये तो किसी प्रतियोगिता का आयोजन करने के बाद ही पता चलता है। प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले नन्हें-मुन्ने बच्चे मेहंदी लगाने में भी इतने निपुण होंगे, शायद ही कोई यकीन करे, लेकिन यहां दिया जा रहा वीडियो, इस बात का साक्षी है कि हुनर के मामले में ये बच्चे भी किसी से कम नहीं है।

सावन के आखरी सोमवार पर उत्तर प्रदेश के कानपुर के प्रेमनगर के कारवालो नगर के प्राथमिक विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तो नन्हें-मुन्ने बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर भाई ने बहन की हथेली में मेंहदी लगाकर खूब वाह-वाही बटोरी।

तो वहीं छात्र-छात्र, छात्राएं-छात्राएं व छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को मेहंदी लगाते हुए नजर आए। इस मौके पर मानवी कक्षा 5 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद इसी कक्षा की तन्नू को द्वतीय पुरस्कार मिला। तीसरे नम्बर पर इसी कक्षा की राधिका रहीं। सांत्वना पुरस्कार आकाक्षां कक्षा 4,मुस्कान कक्षा 5,अनिष्का कक्षा 4 को मिला। प्रतियोगिता में कुल 35 प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया, जिसमे सात लडकों ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर भाई मेहरवीर ने अपनी बहन राधिका के हाथों में मेहंदी लगाकर खूब वाह-वाही बटोरी।