Ayodhya Ram Mandir: मुस्लिम समाज को भी लुभा रहे रामलला, लखनऊ से एक जत्था पहुंचा अयोध्या, गूंजे श्रीराम के जयकारे
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को 500 वर्षों के लम्बे इंतजार के बाद भगवान राम का मंदिर बनकर तैयार हुआ है और रामलला अपने गर्भ गृह में विराजमान हो चुके हैं. तो वहीं सभी जाति व धर्म के लोग अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन कर रहे हैं और पूरी दुनिया को गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश दे रहे हैं. कोई समूह में चलकर तो कोई पैदल नंगे पाव चलकर अपने-अपने तरीके से रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंच रहा है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक राम मंदिर में दर्शन करने के लिए लगातार मुस्लिम भी पहुंच रहे हैं. लखनऊ से भक्तों का एक जत्था अयोध्या पहुंचा है और रामलला का दर्शन पूजन किया. भक्तों ने भगवान से आशीर्वाद मांगा है कि लखनऊ को लखनपुरी के नाम से जाना जाए और वहां पर भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा भी लगाई जाए.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, 25 जनवरी को लखनऊ से सैंकड़ों मुस्लिम भक्तों का जत्था निकला था जो कि 30 जनवरी को जब रामलला के दर्शन करने पहुंचा तो वहां पर सभी प्रभु राम की भक्ति में रंगे नजर आ रहे थे. लखनऊ से अयोध्या तक मुस्लिम भक्त गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर रहे हैं. मुस्लिम भक्त एक दिन में 25 किलोमीटर की यात्रा करते रहे. जो मुस्लिम समाज अयोध्या के लिए दर्शन करने गया वे लोग भगवान राम को अपना पूर्वज बताया है. इसी के साथ ही राम भक्तों ने लखनऊ को लक्ष्मणपुरी किए जाने की मांग भी की और लक्ष्मण की प्रतिमा लगाने की आवाज उठाई.