Relationship: अगर पार्टनर बात-बात पर करता है गुस्सा…अपनाएं ये टिप्स, माइंड रहेगा कूल-कूल
Relationship: भाग दौड़ भरी जिंदगी, काम का प्रेशर, आगे बढ़ने का प्रेशर, बॉस की हाय-हाय, नौकरी पाने की टेंशन, फिर जॉब में आगे बढ़ने की टेंशन…आजकल न जाने किस-किस टेंशन से लोग जूझ रहे हैं और इस टेंशन का सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है जिससे लोग बात-बात पर गुस्सा करने लगते हैं या फिर चिड़चिड़े हो जाते हैं.
फिर इसका रिजल्ट ये निकला है कि आपसी रिश्ते बिगड़ने लगते हैं. कभी-कभी तो पार्टनर या फिर पति-पत्नी इस तरह से गुस्सा करने लगते हैं कि अलगाव तक की नौबत आ जाती है. तो वहीं अगर आप अपने रिश्ते को बचाना चाहते हैं तो पार्टनर के गुस्से को शांत करने का काम करें.
न छेड़ें किसी पुराने झगड़े की बात
ये तो सभी जानते हैं कि रिश्ता चाहे कोई भी हो, कभी-कभी तो किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी हो ही जाती है लेकिन बात तब बिगड़ती है जब कहासुनी बड़े विवाद में बदल जाती है. कभी-कभी ऐसा भी होता है कि ऐसा भी होता है कि जब पार्टनर गुस्सा होता है तो आप किसी पुरानी बात छेड़ देते हैं उसको लेकर भी नया विवाद खड़ा हो जाता है. इसलिए ऐसा करना गुस्से शांत करने की बजाय उल्टा बढ़ा देता है। इसलिए गुस्से के दौरान दौरान अपने पार्टनर के आगे कोई भी पुरानी बात न छेड़ें।
न बनें अधिक इमोशनल
मालूम हो कि कुछ लोगों का नेचर होता है बात-बात पर इमोशनल होने का. कभी-कभी इस आदत से कई बार दूसरे लोग परेशान रहने लगते हैं। अगर आप का भी नेचर ऐसा है और आपका पार्टनर आपसे गुस्सा रहता है तो एक ये भी वजह पार्टनर को गुस्सा आने की हो सकती है. हालांकि अपने इमोशन जाहिर करना जरूरी है, लेकिन बार-बार इसके बारे में बात करना गलत भी हो सकता है. इसलिए बार-बार इस तरह की बात से बचें.
ध्यान से सुनें उसकी बात
कभी-कभी हम अपने कामों में काफी रिजर्व हो जाते हैं. माना जाता है कि मिस-कम्यूनिकेशन भी बार-बार गुस्सा आने का कारण हो सकता है। अगर आपके पार्टनर को लगता है कि आप उनकी बात को सुन नहीं रहे हैं, तो यह भी उनका गुस्सा बढ़ने का कारण हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि जब आपका पार्टनर गुस्सा तो उसकी बात को ध्यान से सुनें. क्योंकि ऐसा करने से ये फायदा होता कि अगर आप ऐसा करेंगे तो आपके गुस्से के दौरान आपका पार्टनर भी आपकी बात को सुनने की कोशिश करेगा।
इस आदत पर भी लगाएं ब्रेक
अगर आपके मन में कोई भी सवाल है, तो उसे पूछने के लिए अपने पार्टनर के गुस्से को शांत होने का इंतजार करें। अगर आप जान रही हैं कि आपका पार्टनर गुस्से में है, तो उस पल के लिए बार-बार कोई सवाल न करें. क्योंकि इससे गुस्सा बढ़ने की आशंका होती है. गुस्से में आपका पार्टनर आपको सही जवाब नहीं देगा और उल्टा बार-बार सवाल पूछने से उनका गुस्सा भी शांत नहीं होगा। इसलिए गुस्सा शांत होने का इंतजार करना ही सही विकल्प रहेगा.
DISCLAIMER: यहां पर दी गई सारी जानकारियां सोशल मीडिया पर वायरल एक्सपर्ट की सलाह पर लिखी गई हैं. इस उपाय को अपनाने से पहले एक बार अपने एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें. KhabarSting पूरी तरह से इसकी पुष्टि नहीं करता.
ये भी पढ़ें-Dream: अगर सपने में दिखे पूर्व प्रेमी या प्रेमिका…क्या मिलता है संकेत?