Viral Video: भाई के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट, तो बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दी सफाई, देखें क्या बोले, हाथ में तमंचा और मुंह में सिगरेट के साथ वायरल हुआ था भाई का वीडियो
Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सौरभ उर्फ शालिग्राम (Shaligram) के खिलाफ पुलिस ने दलित परिवार से मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक वीडियो जारी करते हुए सफाई दी है और कहा है कि “जो करेगा सो भरेगा, हर चीज को मेरे नाम से नहीं जोड़ा जाए.”
बता दें कि भाई शालिग्राम का शादी में गुंडागर्दी करने का वीडियो वायरल होने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि “हम गलत के साथ नहीं हैं, कानून इस मामले की जांच करे और हर विषय को हम से नहीं जोड़ा जाए. हम अपने मार्ग में सनातन, हिंदुत्व और बालाजी की सेवा में लगे हुए हैं, इस देश में संविधान है, जो करेगा वो भरेगा.”
भाई ने शादी में थी गुंडागर्दी, वायरल हुआ था वीडियो
बता दें कि हाल ही चर्चा में आए बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने एक शादी में घुसकर उत्पात मचाया था. इस पर उसके ऊपर मध्य प्रदेश के छतरपुर पुलिस ने एससी-एसटी (SC-ST) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था. वहीं अब उसकी गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है. बता दें कि उस पर आरोप है कि उसने एक शादी समारोह में घुसकर दलित परिवार को तमंचे की नोंक पर धमकाया, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और दलित लड़की के पिता के साथ मारपीट की. वायरल वीडियो में भी वह सिगरेट पीता हुआ और हाथ में तमंचा लिए दिखाई दे रहा है. खबरों के मुताबिक उसने नशे में महिलाओं के साथ अभद्रता भी की. जिसकी वजह से शादी में तनाव फैल गया और कई बाराती बारात छोड़ कर भाग गए थे.
दलित परिवार ने मना कर दिया था सामूहिक विवाह में शादी करवाने से
मीडिया सूत्रों के अनुसार बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के दिन 121 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह हो रहा था, लेकिन एक गरीब दलित परिवार ने अपनी बेटी का सामूहिक विवाह करने से इंकार कर दिया, बस इसी बात पर शालिग्राम हाथ में कट्टा लेकर मारपीट करने पहुंच गया था. बता दें कि शास्त्री के छोटे भाई के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 294, 323, 506, 427 और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. (फोटो सोशल मीडिया)
ये वो वीडियो है, जिसमें कथावाचक के भाई ने उत्पात मचाया