सरकारी स्कूल में महिला टीचर फरमा रही आराम…बच्चा डुला रहा पंखा-Video
Madhya Pradesh News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा हाथ का पंखा डुलाते हुए दिख रहा है और एक महिला बैठी हुई है. यह वीडियो मध्य प्रदेश के रीवा के एक सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है. खबर है कि महिला स्कूल में शिक्षिका है और बच्चे को पढ़ाने के बजाए उससे पंखा झलवा रही है. इस वीडियो ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
बताया जा रहा है कि शिक्षिका अपनी सहेली से बात कर रही थी स्कूल में और बच्चे से पंखा झलवा रही थीं. इसी दौरान वह अपना काम भी निपटाती जा रही थी. तो वहीं वीडियो में दिखता है कि बच्चे का हाथ दर्द होने लगता है तो फिर वह दूसरे हाथ से पंखा डुलाने लगता है. मानो बच्चा इस बात का पूरा ध्यान रख रहा हो कि मैम को गर्मी न लगे. शायद गर्मी लगने या उसका हाथ रुकने पर उसे डांट या मार भी पड़ सकती थी.
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर यूजर्स शिक्षिका पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि शिक्षिका पर कार्रवाई हुई या नहीं लेकिन इस वीडियो ने सरकारी स्कूल की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग (khabarsting.com) नहीं करता.
कान में ईयरफोन, मैम बातचीत में व्यस्त. बच्चा पंखा हांके पड़ा है.
ये शिक्षा व्यवस्था के नाम पर मजाक नहीं तो क्या है. वीडियो मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक सरकारी स्कूल का है. pic.twitter.com/8UEulkb0em
— Priya singh (@priyarajputlive) April 8, 2026
ये भी पढ़ें-रोज खाना खिलाने वाली वृद्धा का निधन…शव से चिपका रहा बंदर; भावुक कर देने वाला Video वायरल