Sawan: सावन के पहले दिन देश भर के शिवालयों में भोर से ही लगा भक्तों का तांता, मुख्यमंत्री योगी ने की मानसरोवर में पूजा, काशी, उज्जैन से लेकर दिल्ली तक के शिवमंदिरों का देखें वीडियो

July 14, 2022 by No Comments

Share News

गुरुवार को सावन शुरू होते ही देश भर में भोले बाबा के दीवानों ने शिवालयों में पहुंचकर बाबा के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना में शामिल हुए। देश भर के हर छोटे-बड़े मंदिर में उत्साह का माहौल देखा गया, तो वहीं सोशल मीडिया पर #सावन ट्रेंड करता रहा।

Daler Mehndi: मानव तस्करी मामले में भाई समेत गायक दलेर मेहंदी को भेजा गया जेल, पटियाला कोर्ट ने बरकरार रखी सजा, अमेरिका में दर्ज हैं 31 केस,देखें वीडियो

सावन के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के मानसरोवर मंदिर पहुंचे और मंत्रोच्चारण के साथ भोले बाबा की विधि-विधान से पूजा की। इस दौरान सोशल मीडिया पर देश भर के प्रमुख शिवालयों के वीडियो सुबह से ही वायरल होते रहे।

देखें देश भर के विभिन्न हिस्सों के शिव मंदिरों के वीडियो

लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
दिल्ली के कात्यायनी शक्तिपीठ छतरपुर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु