Diwali Wishes: जगमगा रही अमावस की रात…अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश और दीवाली बना लें खास

October 23, 2022 by No Comments

Share News

Diwali Wishes: कार्तिक अमावस्या को सनातन धर्म का सबसे लोकप्रिय त्योहार दीपावली मनाया जाता है। सनातन धर्म को मानने वाले लोगों में इस खास पर्व को लेकर अभी से सोशल मीडिया से लेकर बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है।

लक्ष्मी-गणेश जी और मिट्टी की दीया से बाजार सज गए हैं। इसी के साथ लोगों में अभी से एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामना संदेश देने का दौर शुरू हो गया है। इस खास मौके पर khabarsting.com आप सभी के लिए ले कर आया है एकदम नए शुभकामना संदेश, जिसे लिखा है जानी-मानी कवयित्री सीमा वर्णिका ने, खास आप सभी के लिए। तो आप इनको अपने इनबॉक्स में शामिल कर दीपावली की बधाई संदेश को बना सकते हैं खास।

सीमा वर्णिका

1- “जगमगा रही अमावस की रात,
धरती पर आई तारों की बारात।”
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

2- “दीपावली का पर्व सुहाना,
मस्ती में झूमते गाते गाना ,
त्योहार का मिला बहाना
अपनों के साथ है झूमना-गाना”
दीपावली की हार्दिक शुभकामना

3- “दीपावली पर बनती मिठाईयाँ भर भर परात ,

धरती पर आई तारों की बारात।
जगमगा रही अमावस की रात
दीए, मोम्बत्ती सब बने हैं खास”
दीपावली की हार्दिक शुभकामना

4- “दीवाली पर पूजें जाते लक्ष्मी व गणेश,
नर नारी धर कर सुंदर वेश,
खुशियों से निखरे परिवेश,
देते अपनों को शुभ संदेश”
दीपावली की आपको शुभकामना

5- “दीवाली पर माटी का दिया जलाए हर जात,

धरती पर आई तारों की बारात।
जगमगा रही अमावस की रात,
बहुत ही शुभ हो आपको दीपावली का त्योहार”

6- “दीवाली पर बहन बेटी आती हैं मायके,
पकवानों से बढ़े हैं जायके,
देती दुआ उपहार पाए के,
दीपावली की हार्दिक बधाई आपको

7- “दीवाली की दुआएँ मुश्किलों को देती मात,

धरती पर आई तारों की बारात।
जगमगा रही अमावस की रात
हमारी-आपकी दीवाली बनी खासमखास”

“चिड़िया गौर पूजन व गोवर्धन,
भाई दूज बढ़ाता अपनापन,
भाए साफ सुथरे घर आँगन
इस खास त्योहार से भर जाता है मन”,
दीपावली की हार्दिक शुभकामना

“लोग बाँट रहे गरीबों में खैरात,
धरती पर आई तारों की बारात
जगमगा रही अमावस की रात”,
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं