Amarnath:अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से टेंट और लंगर स्थल आए चपेट में, पांच की मौत, बचाव अभियान जारी, बह गया यात्रा मार्ग, देखें वीडियो

Share News

जम्मू कश्मीर के अमरनाथ धाम में बादल फटने की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई है। इस सम्बंध में एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया है कि इस प्राकृतिक घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अन्य सूत्रों के पांच की मौत बताई जा रही है। तीन महिलाओं और दो पुरुषों की मौत इस घटना में हुई है।

इसी के साथ यह भी जानकारी सामने आ रही है कि कुछ टेंट और लंगर स्थल भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। फिलहाल SDRF और NDRF बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए ले जाया जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

UP:छेड़छाड़ करने पर सौतेली बेटी ने शराबी पिता को बीच सड़क पीटा चप्पलों से, वीडियो वायरल

National Mourning In India:शनिवार को देश में घोषित किया गया राष्ट्रीय शोक, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की घोषणा, देखें घटना का वीडियो