Terrorist Attack In Kashmir: नए साल के पहले दिन जम्मू- कश्मीर के राजौरी में हुआ आतंकी हमला, 3 नागरिकों की मौत, 7 गम्भीर रूप से घायल, देखें किससे आए थे आतंकी

January 1, 2023 by No Comments

Share News

नए साल के पहले ही दिन जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों ने हमला किया है, जिसमें तीन नागरिकों की मौत और 7 के घायल होने की खबर सामने आ रही है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शाम करीब सवा सात बजे, राजौरी जिले के एक उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास ऊपरी धनगरी इलाके में गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। साथ ही तीन की मौत भी हो गई है। सेना के जवान आतंकियों की तलाश में जुटे हैं।

साल 2023 की शुरूआत ही जम्मू-कश्मीर के लिए ठीक नहीं रही। पहले ही दिन एक आतंकी हमले में तीन नागरिकों की मौत हो गई है और सात लोग घायल हो गए हैं। आर्मी सेना इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश में जुट गई है। राजौरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद ने इस घटना को लेकर मीडिया को जानकारी दी है और कहा है कि, “राजौरी के डांगरी इलाके में फायरिंग की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस व जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। घायलों के शरीर पर गोलियों के कई निशान पाए गए हैं।”दो मृतकों की पहचान सतीश और दीपक के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोग एक कार में आए और लोगों पर गोलियां चला दीं। गोली मारने के बाद, वो कार में भाग गए। मौके पर मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस द्वारा इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।