Lucknow: दशहरा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर 5 अक्टूबर को लखनऊ में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, देखें कितने बजे से लागू होगा डायवर्जन, देखें रोडवेज और सिटी बसों के लिए आवश्यक जानकारी

October 4, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। हिंदुओं का लोकप्रिय पर्व दशहरा और शारदीय नवरात्र पर प्रतिमा विसर्जन को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी की यातायात व्यवस्था 5 अक्टूबर को बदली रहेगी। डायवर्जन बुधवार दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक रईश अख्तर ने दी।

देखें रोडवेज और सिटी बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग

सीतापुर रोड से कैसरबाग को जाने वाली बसें मड़ियांव पुरनियां, से डालीगंज क्रासिंग, पक्का पुल डालीगंज से सीडीआरआइ के रास्ते जाएंगी। जबकि वापसी बलरामपुर ढाल से शहीद स्मारक के रास्ते करेंगी।

अयोध्या रोड से कैसरबाग को जाने वाली रोडवेज और सीटी बस जीटीआइ से गोमतीनगर के रास्ते समता मूलक, गांधी सेतु, पीएनटी, चिरैयाझील के रास्ते जाएंगी।

इन मार्गों से जा सकेंगे

गोमती नदी पुल पार करके डालीगंज पुल अथवा आइटी चौराहे के रास्ते।
क्लार्क अवध तिराहे से चिरैयाझील, सहारागंज अथवा संकल्प वाटिका के रास्ते जाएंगे।
आइटी चौराहे से बायें अथवा दाहिने मुड़कर समथर पेट्रोल पंप के रास्ते निशातगंज, डालीगंज के रास्ते।
कैसरबाग बस अड्डा अथवा सीडीआरआइ तिराहे से क्लार्क अवध, चिरैयाझील के रास्ते।
मकबरा रोड, टेलीफोन एक्सचेंज, सीडीआरआइ, डालीगंज पुल अथवा क्लार्क अवध, चिरैयाझील के रास्ते।
बर्लिंगटन चौराहा अथवा बांसमंडी के मार्ग से।
आइटी चौराहे के मार्ग से।

नहीं जा सकेंगे इन मार्गों से
डालीगंज पुल, इक्का तांगा स्टैंड से आने वाले वाहन गोमती नदी बंधा रोड के रास्ते झूलेलाल पार्क को।
चौक, शाहमीना तिराहा, डालीगंज पुल से कैसरबाग से आने वाले वाहन क्लार्क अवध तिराहे से सुभाष चौराहे को नहीं जाएंगे।
निरालानगर से आने वाले वाहन आइटी चौराहा से विश्वविद्यालय मार्ग, हनुमान सेतु के रास्ते सुभाष मार्ग को।
टेलीफोन एक्सजेंच चौराहे से मकबरा रोड से परिवर्तन चौक को।
हजरतगंज चौराहा एवं परिवर्तन चौक की ओर से आने वाले वाहन हनुमान सेतु के रास्ते आइटी की ओर।
महाराणा प्रताप चौराहे से हिवेट रोड, बंगाली क्लब की ओर।
हनुमान सेतु नदवा बंधा तिराहे से झूलेलाल पार्क की ओर।