Tunisha Death Case: शीज़ान खान को भेजा गया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, देखें वीडियो, “गुप्त प्रेमिका” की तलाश में पुलिस, “धोखा, हिजाब, उर्दू और धर्मांतरण” का आरोप
टीवी कलाकार तुनिषा शर्मा मौत मामले में आरोपी शीज़ान खान फिलहाल कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनको शनिवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शीजान के वकील ने कुल 4 अर्जी लगाई थीं, उसमें घर का खाना और अस्थमा के लिए इन्हेलर के साथ जेल में सुरक्षा और बाल ना काटने की अर्जी भी थी। फिलहाल कोर्ट ने दवाई और घर के खाने के लिए परमीशन दे दी है।
हालांकि खबर सामने आ रही है कि शीजान के बाल दो जनवरी तक नहीं काटे जाएंगे। इसके लिए बाद में निर्णय होगा। शीजान के वकील और परिवार जेल मेनुअल के हिसाब से मिल सकते हैं। जेल में सुरक्षा और काउंसलिंग जेल मेनुअल के मुताबिक होगी। बता दें कि शीज़ान के वकील ने कोर्ट से कहा कि उनके मुवक्किल गंभीर अस्थमा से पीड़ित हैं और उन्हें दैनिक आधार पर अस्थमा इन्हेलर का उपयोग करने की आवश्यकता है। आरोपी के वकील ने इस बात पर जोर दिया कि परिवार का एकमात्र वयस्क पुरुष सदस्य होने के नाते, उसे निर्णय लेने में मदद करने के लिए अपने परिवार और वकीलों से मिलने की जरूरत है। इस पर अभी सुनवाई होनी है।
पुलिस ने कोर्ट में फिर से कस्टडी बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने पुलिस कस्टडी न देकर जेल कस्टडी दी है, जो अमूमन 14 दिन की होती है। इसके बाद परिवार जमानत अर्जी दे सकता है। हालांकि, जिस धारा में मामला दर्ज है, उसमें मजिस्ट्रेट कोर्ट को जमानत देने का अधिकार नहीं है। इसलिए अब परिवार सोमवार को सेशंस कोर्ट में जमानत की अर्जी देगा।
गौरतलब है कि अभिनेत्री तुनिषा 24 दिसंबर को अपने चल रहे टीवी शो अलीबाबा – दास्तान-ए-काबुल के सेट पर मृत पाई गई थी। एक दिन बाद, उसके पूर्व प्रेमी और शो के सह-कलाकार शीज़ान खान को 25 दिसंबर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तुनिषा की मां ने शीजान पर गम्भीर आरोप लगाया था। इस सम्बंध में उनका वीडियो भी वायरल हुआ था।
मौत से 15 दिन पहले ही हुआ था ब्रेकअप
मीडिया सूत्रों की मानें तो शीज़ान खान और तुनिषा का उनकी मौत से 15 दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था। वहीं तुनिषा शर्मा को कथित तौर पर कुछ महीने पहले एंजाइटी (anxiety) के दौरे पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि ब्रेकअप से बाद शर्मा लगातार खान को मैसेज कर रही थीं, लेकिन खान कोई जवाब नहीं देता था। इस सम्बंध में पुलिस पड़ताल में बात सामने आई है। वहीं पुलिस ने इस केस में करीब 2 दर्जन से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
शीजान अन्य लड़कियों से भी करता था बात, चैट डिलीट
इसी के साथ महाराष्ट्र पुलिस ने दावा किया है कि अपनी सह-अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में कथित रूप से आरोपी अभिनेता शीज़ान खान ने पुलिस हिरासत के दौरान कथित दूसरी प्रेमिका के साथ अपने व्हाट्सएप चैट को डिलीट कर दिया। अदालत से शीज़ान की 5 दिन की रिमांड की मांग करते हुए पुलिस द्वारा प्रस्तुत आवेदन में, अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि शीज़ान खान का तुनिषा शर्मा के अलावा किसी अन्य लड़की के साथ भी संबंध था और उसने हिरासत में लिए जाने के बाद अपने मोबाइल से कई चैट डिलीट कर दिए।
तुनिषा के मैसेज का नहीं देता था शीजान जवाब, मारा था थप्पड़
इसी के साथ पुलिस ने ये भी आरोप लगाया है कि बरामद कुछ चैट के मुताबिक, आरोपी कई अन्य लड़कियों से भी बात करता था। आरोपी के मोबाइल पर जांच के दौरान कई अहम चैट मिली हैं, जिसमें खुलासा हुआ है कि ब्रेकअप के बाद आरोपी ने तुनिषा से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। तुनिषा उसे बार-बार मैसेज करती थी, लेकिन शीज़ान उसका जवाब नहीं देता था। तुनिषा की मां ने अपने रिकॉर्डेड बयान में कहा है कि शीज़ान ने 24 दिसंबर को सीरियल के सेट पर तुनिषा को थप्पड़ मारा था।
हिजाब पहनने व उर्दू सीखने का भी था दवाब
इसके अलावा पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि आरोपी तुनिषा को उर्दू सीखने और हिज़ाब पहनने के लिए कहता था, हालांकि इस बात की पुष्टि होनी अभी बाकी है। इसी के साथ ये भी बात सामने आई है कि अधिकारियों ने दावा किया है कि सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, आत्महत्या करने से पहले तुनिषा, शीज़ान के मेकअप रूम में गई थी और थोड़ी देर बाद बाहर निकली। फिर देखा गया है कि शीज़ान सेट पर गया और तुनिषा उसके पीछे-पीछे गई, लेकिन सेट के गेट तक जाने के बाद फिर वहां से अपने मेकअप रूम में लौट आई। पुलिस ने खुलासा किया है कि सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक शीज़ान और तुनिषा के बीच कुछ संदिग्ध बातचीत हुई थी, लेकिन आरोपी ने इससे इनकार किया है।
अंतिम वक्त में क्या बात हुई थी तुनिषा की शीजान से, आखिर कौन है गुप्त प्रेमिका
बता दें कि अभिनेत्री 2018 के आसपास भी अवसाद और चिंता से पीड़ित रह चुकी थीं। मृतक तुनिषा शर्मा और शीज़ान खान के बीच अंतिम क्षणों में क्या बात हुई थी, इस की तह तक जाने के लिए पुलिस दोनों के व्हाट्सएप चैट को खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने जून से इस दिसंबर तक लगभग 250 से 300 पृष्ठों की चैट बरामद की है, जिसके माध्यम से वे वास्तविक कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं कि अलीबाबा-दास्तां-ए-काबुल के सितारों ने अलग होने का फैसला क्यों किया? पुलिस ने यह भी कहा कि वह शीज़ान और उसकी “गुप्त प्रेमिका” के बीच हटाए गए चैट को पुनः प्राप्त करने का प्रयास कर रही थी।
देखें क्या आरोप लगाया है तुनिषा की मां ने
तुनिषा की मां की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रही हैं कि शीजान तुनिषा पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रहा था। मां वनिता शर्मा ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से कहा था कि मैं तुनिषा के दोस्त और मीडिया का धन्यवाद देना चाहती हूं। हम चाहते हैं कि जब तक तुनिषा को इंसाफ नहीं मिल जाए ये साथ बना रहे। शीजान खान ने एक दिन तुनिषा को थप्पड़ मारा था। जब उसने उसके मोबाइल में एक और लड़की की चैट देखी थी और पूछा था। वनिता शर्मा ने ये भी बताया कि तुनिषा ने कहा था शीजान ने धोखा दिया है। मैं अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए आखिरी तक लडूंगी। इसी के साथ उन्होंने ये भी जिक्र किया कि तुनिषा ने बताया था कि शीजान नशा करता था सेट पर। इससे ज्यादा मुझे पता नहीं। वहीं जब मां से पूछा गया कि क्या शीजान मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाल रहा था? इस पर तुनिषा की मां ने कहा हां। आत्महत्या के एक दिन पहले मैं सेट पर गई थी शीजान से बात की और पूछा कि ये तूने क्या किया? शीज़ान ने कहा मैं कुछ नहीं कर सकता, आपको जो करना है करो। वहीं पुलिस ने आरोप लगाया है कि शीजान जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।
तुनिषा ने कहा ये हो सकता है मर्डर भी
इसी के साथ तुनिषा की मां ने ये भी आरोप लगाया है कि ये मर्डर भी हो सकता है। क्योंकि 15 मिनट में क्या हुआ? उसका शव उतारने शीजान ही था। क्या शीजान को पहले नहीं पता था कि उसका धर्म क्या है? मेरे पति नही हैं। मेरी एक ही बेटी थी। उसे मैंने लाड से रखा था। उसकी सब इच्छा मैंने पूरी की थी। मुझे टैटू और डॉगी पसंद नहीं है, लेकिन उन लोगों ने टैटू भी करवाया और डॉगी भी घर में रखवाया था। इतना लोगों ने उसे अपने बस में कर लिया था। मैं तो शीजान के साथ उसके परिवार को भी इस घटना की जिम्मेदार मानती हूं। ये खुदकुशी नहीं कुछ और है। ऐसा मेरे मन में आता है। कुछ तो हुआ है। क्योंकि आखिरी वक्त में वह था, उसने ही उतारा। तब वो जिंदा थी। क्या पता उसने कहा कि तू मर जा। मैं चाहती हूं शीजान को सजा मिले। शीजान के फोन में चैट पढ़ने के बाद दोनों में ब्रेकअप हुआ था। तुनिषा खुदकुशी नहीं कर सकती। वो बार बार कहती थी उसके साथ धोखा हुआ है।
पुलिस को नहीं बता रहा है शीजान
मामले की जांच कर रही वालिव पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर को आत्महत्या के पहले तुनिषा शर्मा और शीज़ान खान में क्या बातचीत हुई थी। इस पर अदालत में पेश रिमांड की दलील में पुलिस ने लिखा है कि आरोपी शीज़ान बार-बार पूछने पर भी तुनिषा के साथ उसकी क्या बातचीत हुई, बता नहीं रहा है। वह जांच में भी सहयोग नहीं कर रहा है। बता दें इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिसमें 2 I-phone भी शामिल है। पुलिस ने अपने रिमांड कॉपी में लिखा है कि ये मामला गंभीर है और इसकी वजह से जनता में तीव्र असंतोष फैल गया है। इसकी तह तक पहुंचने के लिए जांच बहुत जरूरी है।
सेट पर मिला था एक पेपर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिमांड कॉपी के अनुसार, नायगांव के अली बाबा दास्तान- ए-काबुल सीरियल सेट पर कमरे में से उसे एक पेपर मिला है, जिसके एक किनारे पर शीज़ान लिखा था और उसके नीचे तुनिषा लिखा हुआ था और उसके नीचे इंग्लिश में लिखा हुआ था “He Is blessed to have me as a co-actor Woohooo”*
पुलिस ने बरामद की 10 इंच लंबी कपड़े की पट्टी
इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि प्यार में धोखा देने वालों को मौत की सजा दी जाए। रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। इसी के साथ तुनिषा शर्मा की आत्महत्या को एक हत्या बताया है। (फोटो सोशल मीडिया)