UP Basic Shiksha: नहीं हटेगी BLO ड्यूटी, सहायक के बाद प्रधानाध्यापक को भी करनी होगी ज्वाइन, BEO का जारी हुआ फरमान, एक-दो दिन में अधिकतर परिषदीय स्कूलों में लग जाएगा ताला, बंद होने जा रहे स्कूलों की सूची वायरल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सूचना सामने आ रही है कि एक-दो दिन में तमाम परिषदीय स्कूलों में ताला लग जाएगा। क्योंकि सहायक अध्यापकों के बाद अब प्रधानाध्यापक भी बीएलओ कार्य के लिए जाएंगे। मतलब हेडमास्टर के लिए भी फरमान जारी कर दिया गया है। जो स्कूल बंद होने जा रहे हैं उसकी एक लिस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो कि एक बानगी भर है। कमोबेश यही स्थिति पूरे जिले में बनी हुई है।

बीएलओ ड्यूटी को लेकर शिक्षकों का दावा है कि एक-दो दिन में कानपुर के अधिकांश परिषदीय स्कूल बंद हो जाएंगे। क्योंकि खंड शिक्षाधिकारियों ने पहले सहायक अध्यापक और फिर प्रधानाध्यापकों को भी निर्वाचन कार्य करने के लिए आदेश जारी कर दिया है। हालांकि स्कूल बंद न हो, इसके लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सुरजीत सिंह प्रयास कर रहे हैं और इसके लिए उच्चाधिकारियों से बात भी कर रहे हैं।
शिक्षा विभाग के सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर नगर सुरजीत कुमार सिंह 27 सितंबर 22 को जिन हेड मास्टरों की ड्यूटी लग गई थी तथा एकल विद्यालय के अध्यापकों की ड्यूटी लग गई थी बीएलओ में, उनके स्थान पर दूसरे शिक्षकों को लगवाने के लिए कलेक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट पंचम के साथ बैठकर निस्तारण कराया। फिलहाल इस सम्बंध में सुरजीत सिंह से जानकारी करने के लिए फोन पर सम्पर्क किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। दूसरी ओर शिक्षकों में इस बात को लेकर हंगामा मचा हुआ है। फिलहाल देखना ये है कि इस मुश्किल घड़ी में परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ किस तरह से न्याय किया जाता है और उनक पठन-पाठन कार्य किस तरह से जारी रखा जाता है।