UP Basic Shiksha: 29 दिसम्बर को बंद रहेंगे प्रदेश भर के परिषदीय विद्यालय

December 28, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के आधीन समस्त विद्यालयों में दिनांक 29 दिसंबर 2022 (गुरुवार) को गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसको लेकर पहले असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन जिलाधिकारी के अवकाश तालिका में अंकित अवकाश के तहत सभी परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस सम्बंध में प्रदेश भर के सभी जिलों के जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने निर्देश जारी कर दिया है।