Inspire Award:इन्सपायर अवार्ड मानक योजना से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए डायल करें हेल्पलाइन नम्बर 9415664679, झट मिलेगा समाधान, देखें किस तारीख तक मिलेगी यह सुविधा
लखनऊ। जेडी लखनऊ कार्यालय से फिर हेलो इन्सपायर हेल्पलाइन जारी की गई है। हर साल की तरह इस बार भी लखनऊ मण्डल से इन्सपायर अवार्ड मानक योजना 2022-23 में अधिक से अधिक नामांकन करवाये जाने के उद्देश्य से संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मण्डल लखनऊ कार्यालय में मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार द्वारा जेडी कार्यालय में हेलो इन्सपायर हेल्पलाइन प्रारम्भ की जा रही है।
हेल्पलाइन नम्बर 9415664679 रहेगा जो दिनाँक 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक खुला रहेगा।

जैसा कि पूर्व में ही सूचित किया जा चुका है कि इन्सपायर अवार्ड मानक योजना 2022-23 में कक्षा 6 से 10 तक के सभी बोर्ड में छात्र छात्राओं के नामांकन 1 जुलाई 2022 से प्रारम्भ हो चुके हैं, जिसकी अन्तिम तिथि 30 सितम्बर 2022 घोषित की जा चुकी है, योजना में नामांकन के लिए किसी भी स्कूल टीचर, प्रिन्सिपल, छात्र छात्राओं को किसी भी तरह की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए यह हेल्पलाईन नम्बर प्रत्येक वर्ष जारी किया जाता है, जिसमें मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार द्वारा योजना में अधिक से अधिक नामांकन के लिए शंका समाधान किया जाता है, इस प्रतियोगिता में किसी भी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों को नामांकन करने के लिए किसी भी जानकारी के लिए 9415664679 नम्बर पर दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक फोन कर के जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

बता दें कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना केन्द्र सरकार की एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें क्लास 6 से 10 तक के छात्र छात्राओं द्वारा विज्ञान से सम्बन्धित बेस्ट आईडिया से सम्बन्धित 150 शब्दों के सिनॉप्सिस लिए जाते हैं जिसको विद्यालय द्वारा इन्सपायर अवार्ड मानक पोर्टल पर बनी अपने स्कूल आई डी को लॉगिन कर के अपलोड की जाती है, जिसमें चयनित किये गए बेस्ट आईडिया वाले छात्र छात्रा को प्रथम स्टेप पर दस हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि डी बी टी के माध्यम से उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है जिसके उपयोग से वो जनपद स्तर की प्रदर्शनी में अपने अपने मॉडल (प्रोटोटाइप) शो केस करते हैं, तत्पश्चात राज्य स्तर की प्रदर्शनी के किये कुल भाग लेने वालों में से बेस्ट दस प्रतिशत मॉडलों का चयन किया जाता है,तो आइए इन्सपायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन बढ़ाने के लिए सवाल आपके जबाब हमारे – डॉ0 दिनेश कुमार,मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल।