Sanatan Dharma Belief: अगर आप परेशान हैं शनि की साढ़े साती से तो करें 8 उपाय, मिलेगी शनि ग्रह से शांति

April 23, 2023 by No Comments

Share News

Sanatan Dharma Belief: आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि अगर आप शनि के साढ़ेसाती से परेशान हैं तो शनिवार के दिन प्रातः पंचामृत में काला तिल मिलाकर भोलेनाथ को अर्पित करें और उनसे कष्ट मुक्ति की प्रार्थना करें। शनिवार के दिन यह उपाय करने से शनि ग्रह शांत होता है।

शनि की महादशा कष्टदायी हो रहे हों तो सरसों के तेल मे अपना चेहरा देखकर किसी जरूरतमंद को दान करें. ऐसा करने से शनि शांत होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।

शनिवार के दिन किसी बूढ़े या असहाय व्यक्ति को खाद्य पदार्थ भोजन दान करें. ऐसा करने से भी शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है.

शनिवार के दिन किसी गरीब बूढ़े व्यक्ति को जूता, चप्पल दान करने से भी शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।इस दिन काले उड़द , काले तिल, सरसों का तेल, काले फल, काले रंग की वस्तुएं प्रदान करने से शनि पीड़ा से मुक्ति मिलती है।

शनिवार के दिन किसी जरूरतमंत व्यक्ति को काले रंग के वस्त्र , काला कम्बल, काले रंग के ऊनी कपड़े दान करें।ऐसा करने शनि देव अति प्रसन्न होते हैं।

अगर आपके जन्मपत्री में शनि भाग्येश या मूल त्रिकोण का स्वामी है तो आप किसी ज्योतिषी की सलाह से नीलम भी धारण कर सकते हैं।

शनिवार के दिन किसी पीपल वृक्ष के जड़ में जल अर्पित करें।और गेहूं के आंटे से बने दीए और अगरबत्ती भी जलाएं।हर शनिवार की शाम ये उपाय करने से शनि की साढ़ेसाती व ढैया से राहत मिलती है।

शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए प्रतिदिन शीघ्र उठना चाहिए।इसके अलावा मांस-मदिरा का सेवन ना करें। कोई गलत काम ना करें और अपना चरित्र ठीक रखें क्योंकि गलत कार्य करने वालों को शनि दंड भी देते हैं।

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति में प्रमाणिक ज्योतिषियों से ही परामर्श लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)