UP Board Result-2023-24: यूपी बोर्ड के रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी, इंटर टॉप फाइव में केवल छात्राएं, इंटर में भी किया कमाल, जानें क्या बनना चाहते हैं टॉपर्स

April 20, 2024 by No Comments

Share News

UP Board Result-2023-24: यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला द्वारा जारी कर दिया गया. प्रयागराज स्थित मुख्यालय से उन्होंने टॉपर की लिस्ट सहित पूरी जानकारी बोर्ट परीक्षा से जुड़ी दी. तो वहीं हर बार की तरह इस बार भी परीक्षा उत्तीर्ण करने में बेटियां की आगे रही हैं. छात्र इस बार भी पिछड़ गए हैं. कक्षा-10 की परीक्षा में जहां टॉप फाइव में छात्राएं रहीं तो वहीं इंटर की परीक्षा की टॉप फाइव लिस्ट में छात्राओं ने जगह बनाई है. बता दें कि इंटर में शुमभ वर्मा तो वहीं हाईस्कूल में प्राची निगम पूरे प्रदेश में अव्वल रही हैं.

सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने कहा कि 12 दिन में मूल्यांकन हुआ है और 19 दिन में रिजल्ट जारी कर दिया गया है. हाई स्कूल का रिजल्ट 89.55% रहा है और इंटरमीडिएट का 82.60% रहा है. 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी. हाईस्कूल में लड़कियों का पास प्रतिशत: 93.40% और लड़कों का पास प्रतिशत: 86.05 % रही. यूपी बोर्ड की कक्षा-10 की परीक्षा में कुल 2935353 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था जबकि परीक्षा में कुल 2455041 विद्यार्थी पास हुए हैं.

यूपी बोर्ड का रिजल्ट विद्यार्थी इस अधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, result.upmsp.edu.in पर देख सकते हैं. बता दें कि शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 55,23,308 छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिसमें से कि कक्षा 10 के 29,47,311 और 12 के लिए 25,77,997 छात्रों ने परीक्षा दी थी. तो वहीं 3,24,008 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ भी दी थी.

कक्षा-10 की टॉपर लिस्ट
1-प्राची निगम- 591/600 98.50 %
2-दीपिका सोनकर 590/600 98.33 %
3-नव्या सिंह 588/600 98.00 %
4 स्वाति सिंह 588/600 98.00 %
5-दिपांशी सिंह सेंगर 588/600 98.00 %
6-अर्पित तिवारी 588/600 98.00 %
7-वैष्णवी 587/600 97.83 %
8-इशिका 587/600 97.83 %
9-राज सिंह 587/600 97.83 %
10-दीपिका देवी 587/600 97.83 %

कक्षा-12 की टॉपर लिस्ट
शुभम वर्मा- 489 (97.80%), के बाद दूसरे नम्बर पर विशु चौधरी, काजल सिंह, राज वर्मा, कशिश मौर्य, चार्ली गुप्ता,सुजाता पांडे हैं. इन सभी ने 488 नम्बर प्राप्त करने के साध 97.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.

शुभम वर्मा-इंटर टॉपर
माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में सीतापुर के शुभम वर्मा ने टॉप किया है. उनका सपना IAS बनने का है. वह प्रतिदिन 8 से 10 घण्टे पढ़ाई करते थे. वह कहते हैं कि परीक्षा के समय वह 12 घंटे तक पढ़ाई करते थे. नए टॉपिक पढ़ने के साथ-साथ रिवीजन पर भी जोर दिया। शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के साथ अपने शिक्षकों को दिया है. शुभम के पिता राजेश कुमार किसान हैं.

हाई स्कूल टॉपर प्राची निगम
हाईस्कूल की परीक्षा में आगरा की प्राची निगम ने टॉप किया है. वह इंजीनियरिंग बनना चाहती हैं. माता पिता और गुरुजनों को उन्होंने सफलता का श्रेय दिया है। प्राची ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई है। ऐसा कोई दिन नहीं है जब उन्होंने तय टाइम टेबल से पढ़ाई ना की हो। प्राची कहती हैं कि नियमित पढ़ाई करना और किसी प्रकार का तनाव ना लेना ही सक्सेज मंत्र है। उन्होंने कहा कि जो पढ़े उसका रिवीजन जरूर करें। शिक्षकों की देखरेख में पढ़ाई करने से काफी लाभ होता है. शिक्षक जो टिप्स दें उन पर अमल जरूर करें. यही सफलता का मंत्र है.