UP: भाजपा के जिला अध्यक्ष ने दी BSA को धमकी, आधा दर्जन से अधिक गुंडे लेकर पहुंचे घर, कहा, “तू मेरा फोन क्यों नहीं उठा रहा…तेरी तबीयत दो मिनट में सही करता हूं”, सुरक्षा की मांग को लेकर लिखा बीएसए का पत्र हुआ वायरल, देखें क्या है पूरा मामला, पढ़ें पूरा पत्र

August 19, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है, जिसमें जिलाधिकारी बुलंदशहर से सुरक्षा की मांग की गई है। यह पत्र उत्तर प्रदेश (UP) के बुलंदशहर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) वीके शर्मा का बताया जा रहा है। इस पत्र के माध्यम से बीएसए ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया पर आरोप लगाया है कि सिसोदिया उनके घर पर 8-10 गुंडों को लेकर उनके घर पर पहुंचे और बड़े ही अभद्र तरीके से बात की और धमकी भी दी। ऐसे में वह, उनकी पत्नी और उनकी बेटी के अंदर असुरक्षा की भावना घर कर गई है।

बीएसए ने आरोप लगाते हुए पत्र में लिखा है कि 8-10 गुंडों के साथ उनके घर पर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने कही कि, तू ये बता कि तू मेरा फोन क्यों नहीं उठा रहा है। इस पर मैने कहा कि सर दो तीन दिन से मेरी तबीयत बहुत खराब थी। इस पर मंत्री जी आगबबूला हो गए और कहा कि तेरी तबीयत तो मैं दो मिनट में सही कर देता हूं।

फिलहाल बता दें कि ये पूरा मामला आरटीआई के तहत किसी एडमीशन को लेकर था, जिसमें बीएसए ने वायरल लेटर में लिखा है कि वो खुद इस एडमीशन के लिए प्रयास कर रहे हैं और सम्बंधित स्कूल को भी लिख चुके हैं। वहीं इस पूरे मामले पर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भाजपा से इस पूरे मामले पर गंम्भीर विचार करते हुए जिला अध्यक्ष पर कार्यवाही करने की मांग की है। अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने इस पूरे मामले पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया पर रिपोर्ट दर्ज कराने की भी मांग की है। इसी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से अपील की है कि ऐसे लोगों को पार्टी से निकाल दें।

अमिताभ ठाकुर

पढें वायरल लेटर