शर्मनाक: फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए पति ने पत्नी के ही नहाते वक्त का वीडियो बनाकर फेसबुक पर कर डाला पोस्ट, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत, देखें क्या हुई कार्रवाई

September 2, 2022 by No Comments

Share News

उत्तर प्रदेश (UP) के फिरोजाबाद से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है। यहां एक पति ने फेसबुक पर अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए पत्नी की ही नहाते वक्त की तस्वीरें शेयर कर डाली। इस पर पत्नी ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करादी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पति का फेसबुक अकाउंट को डिलीट करा दिया है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक यूपी के फिरोजाबाद जिले के जसराना में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने पति की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि पति दिल्ली के उत्तम नगर में रहकर एक सर्कस कम्पनी में काम करता है। पत्नी ने बताया कि उसका पति दिन भर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है।

महिला दूर होने के नाते अपने पति से अक्सर वीडियो कॉल के माध्यम से बात करती थी। एक दिन नहाते वक्त उसने वीडियो कॉल किया तो पति ने वीडियो रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद इसी वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। महिला ने बताया कि यह काम पति ने अपने फालोवर्स बढ़ाने के लिए किए। इस सम्बंध में एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने मीडिया को बताया कि पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों को जल्द ही बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया जाएगा। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।