UP Basic Shiksha: उत्तर प्रदेश के इस जिले में भरत मिलाप (6 अक्टूबर) पर बंद रहेंगे परिषदीय स्कूल, विभाग ने जारी किया आदेश, RSM की पूरी हुई मांग
उत्तर प्रदेश के एक जिले में भरत मिलाप के अवसर पर परिषदीय विद्यालय बंद रहेंगे। इसके लिए शासन के साथ ही विभाग ने भी आदेश जारी कर दिया है। अर्थात 6 अक्टूबर को नाटी इमली के भरत मिलाप पर परिषदीय विद्यालय बंद रहेंगे।
इस सम्बंध में आरएसएम प्रदेश संयुक्त मंत्री एवं वाराणसी के जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पाण्डेय”शेखर” ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (RSM) वाराणसी द्वारा 6 अक्टूबर को नाटी इमली के भरत मिलाप की स्थानीय छुट्टी जो कि जिलाधिकारी वाराणसी के लिस्ट में था परंतु बेसिक शिक्षा के लिस्ट में नहीं था, को परिषदीय अध्यापकों को देने के लिए बीएसए वाराणसी डा० अरविंद पाठक को संगठन के तहत 19 सितंबर 2022 को पत्र देकर मांग की गई थी।
इसी की प्रतिलिपि एडी बेसिक एवं जिलाधिकारी को भी दी गई थी, जिस पर एडी बेसिक अवध किशोर सिंह ने बीएसए वाराणसी को पत्र भी जारी किया था जिसकी प्रतिलिपि भी उन्होंने जिलाध्यक्ष/महामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी को किया था।

परंतु बीएसए के बनारस से बाहर होने के कारण कार्यालयी आदेश नहीं निकल पाया था जिसके लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी के प्रदेश संयुक्त मंत्री एवं वाराणसी के जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पाण्डेय “शेखर” ने बीएसए से पत्र जारी करने का आग्रह किया था जिससे शिक्षकों में असमंजस की स्थिति न रहे जिस पर बीएसए ने शिक्षकों के बीच में व्याप्त असमंजस को दूर करते हुए भरत मिलाप की छुट्टी का आदेश जारी किया जिससे शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।