Reliance Jio 5G: दशहरे पर चार शहरों में 5G का बीटा ट्रायल शुरू करेगी रिलायंस जियो, देखें चार शहरों में उत्तर प्रदेश का कौन सा शहर किया गया है शामिल, जानें क्या मिलेगा लाभ

October 4, 2022 by No Comments

Share News

मुम्बई। 5जी सुविधा का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह खुशी की खबर है कि दशहरे के शुभ अवसर पर जियो इसका बीटा ट्रायल शुरू करने जा रही है। मंगलवार को रिलायंस जियो ने ये घोषणा की कि दशहरे के मौके पर चार शहरों-मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता और वाराणसी में True 5G सेवाओं का बीटा परीक्षण शुरू करेगा।

इन चार शहरों में जियो (JIO) ग्राहकों को एक जीबीपीएस +स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5 जी डेटा मिलेगा। हालांकि अभी जियो ग्राहकों को 5जी उपयोग की सुविधा नहीं मिलेगी। कम्पनी ने इसे …..रखा है। कम्पनी ने इस मामले में कहा है कि अन्य शहरों के लिए बीटा परीक्षण सेवा की घोषणा आने वाले समय में की जाएगी। इसका मतलब जैसे-जैसे शहर 5 जी के लिए तैयार होते जाएंगे, बीटा परीक्षण सेवा शुरू होती जाएगी। कम्पनी ने ये भी बताया है कि जियो वेलकम ऑफर उपयोगकर्ताओं को अपने मौजूदा जियो सिम या 5जी हैंडसेट को बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और वह जियो True 5G सेवा में स्वचालित रूप से अपग्रेड हो जाएंगे।

रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के अध्यक्ष एम अम्बानी ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया की पूरी क्षमता का एहसास करने के लिए समूचे भारत में 5जी के त्वरित रोल आउट के लिए स्पष्ट आह्वान किया है। जियो ने पूरे देश के लिए एक महत्वाकांक्षी और सबसे तेज 5जी रोल आउट योजना तैयार कर ली है।

जियो सभी हैंडसेट ब्रांड के साथ भी काम कर रहा है। ताकि उनके 5जी हैंडसेट्स को भी जियो True 5G सर्विस के साथ निर्बाध रूप से काम करने में सक्षम बनाया जा सके। इस तरह से ग्राहकों के पास चुनने के लिए 5जी उपकरणों की सबसे ज्यादा रेंज होगी। बता दें कि गत शुक्रवार ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 5जी सर्विस लांच की है। इस अवसर पर पीएम ने 5जी सक्षम रिपोट कार भी चलाई थी। दिल्ली में बैठकर यूरोप में कार चलाई थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं इसी दिन जियो के मालिक मुकेश अम्बानी ने दावा किया था कि दिसम्बर 2023 तक हर भारतीय के लिए जियो 5जी लेकर आएगी।