Kanpur: मंडलायुक्त ने नहीं सुनी गुहार तो युवक चढ़ा पेड़ पर, वायरल हुआ वीडियो

October 20, 2022 by No Comments

Share News

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के मंडलायुक्त कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पीड़ित युवक पेड़ पर चढ़ गया। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक पेड़ की सबसे ऊंची शाखा में चढ़ा है और उतरने का नाम नहीं ले रहा है। तो वहीं कर्मचारी उसे उतरने के लिए गुहार लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि क्या दिक्कत है नीचे आकर बताओ।

लिंक पर जाकर देखें वीडियो

इस दौरान ये भी दिखाई दे रहा है कि पेड़ पर सीढ़ी लगाकर युवक को उतरने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन युवक नहीं उतर रहा है। बताया जा रहा है कि युवक कई दिनों से मंडलायुक्त कार्यालय के चक्कर लगा रहा था और अपनी परेशानी बताने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसकी किसी ने भी नहीं सुनी। ऐसे में परेशान होकर युवक पेड़ पर चढ़ गया। फिलहाल ये सामने नहीं आ सका है कि उसकी क्या परेशानी थी और किस बात के लिए वह मंडलायुक्त कार्यालय के चक्कर काट रहा था, लेकिन इस वीडियो से ये साफ जाहिर होता है कि किस तरह अधिकारी आम जनता को तंग कर रहे हैं और उनकी फरियाद तक नहीं सुन रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न जाने कितनी ही बार अधिकारियों को आदेश दे चुके हैं कि पीड़ितों की पहले सुनी जाए, बावजूद इसके अधिकारियों में सरकार का कोई खौफ दिखाई नहीं दे रहा है।