UP: भाजपा नेता पर बीच सड़क पत्नी ने बरसाई चप्पलें, कार में बैठे थे महिला मित्र के साथ, ससुराल वालों ने भी जमकर की धुनाई, मुकदमा दर्ज, वायरल हुआ वीडियो
कानपुर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला एक शख्स को चप्पलों से पीटती नजर आ रही है। तो उस शख्स को कुछ और लोग भी पीट रहे हैं। इस बीच पुरुषों के बीच धक्कामुक्की भी होती है, लेकिन महिला शख्स को फिर से चप्पलों से पीटने लगती है।
बताया जा रहा है कि वीडियो उत्तर प्रदेश (UP) के कानपुर जिले के भाजपा नेता मोहित सोनकर का है। सोनकर भाजपा में कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री हैं। वह कार में अपनी महिला मित्र के साथ बैठे थे, कि उनको उनकी पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर क्या था नेता का पत्नी के साथ ही सास और अन्य ससुराल वालों ने जमकर चप्पलों से पीटा।
इसी के साथ महिला मित्र के कारोबारी पति भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपनी पत्नी को भी पीटा। मीडिया सूत्रों के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही जूही थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। इसके बाद भाजपा नेता की पत्नी और महिला मित्र के पति ने जूही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह ने मीडिया को बताया कि मामले में जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।