Lucknow:लखनऊ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में ब्राह्मणों का दबदबा, 22 पदों के लिए हुए चुनाव में 11 पर विजयी हुए ब्राह्मण, अध्यक्ष पद से लेकर कनिष्ठ कार्यकारिणी पर देखें किसने जमाया कब्जा
लखनऊ। लखनऊ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2022-2023 में ब्राह्मणों का दबदबा रहा। कुल 22 पदों के प्रत्याशियों के मतो की मतगणना के साथ 30 जुलाई 2022 को सम्पन्न हुआ और इसी के साथ इस बार के चुनाव में 11 पदों पर ब्राह्मणों ने विजय प्राप्त की व अन्य 11 पदों पर अन्य जातियां रहीं। इसी के साथ दो महिला अधिवक्ताओं ने भी अपनी जगह बनाई। अध्यक्ष से लेकर कनिष्ठ कार्यकारिणी के पद तक ब्राह्मणों ने जगह बनाई। परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दिखाई दी। फूल-मालाओं के साथ सभी का अभिनन्दन किया गया। चुनाव परिणाम की जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश कुमार सचान की ओर से दी गई।


चुनाव में इनको मिली विजय
अध्यक्ष- सुरेश पाण्डेय
महामंत्री-कुलदीप नरायण मिश्र
कोषाध्यक्ष-मारुत कुमार शर्मा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष-अनुराग त्रिवेदी
उपाध्यक्ष मध्य-प्रसून कुमार शुक्ला और विपिन कुमार यादव
कनिष्ठ उपाध्यक्ष-अनुज कुमार यादव
संयुक्त मंत्री-लक्ष्मी नारायण मिश्रा, सुमेर चंद्र रावत और रत्नाकर नाथ द्विवेदी

वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए 6 पदों पर क्रमश:
अनिल कुमार बाजपेयी, अभय कुमार सिंह, श्रीकांत तिवारी, जितेंद्र कुमार सिंह, विकास श्रीवास्तव,राम सनेही को विजय प्राप्त हुई।

कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए 6 पदों पर क्रमश:
अभिषेक तिवारी, मयंक पाण्डेय, अभिषेक यादव, अवधेश मिश्रा, प्रियंका राजपूत, शशि प्रभा आर्या को विजय प्राप्त हुई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को इस तरह से मिल रहे हैं बधाई संदेश
इस मौके पर पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अंकुर तिवारी अधिवक्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश पाण्डेय, महामंत्री कुलदीप नारायण मिश्रा सहित सभी बधाई देते हुए फेसबुक पर कुलदीप नारायण मिश्रा के लिए लिखा, “बड़े भाई को लखनऊ बार का महामंत्री बनने की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं व बड़े भाई बृज भान सिंह भानू जी को कोटि कोटि प्रणाम चुनाव की लोकतंत्र की गरिमा को प्रस्तुत करने के लिए व अधिवक्ता समाज की एकता को दर्शाने के लिए। क्योंकि बार के चुनाव में अधिवक्ता ही जीता है व अधिवक्ता ही हारा है।”