UP Crime News: मोबाइल में कार्टून दिखाने के बहाने मासूम बच्ची को घर पर बुलाकर किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी, बच्ची की हालत गम्भीर, मुकदमा दर्ज

September 19, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आठ साल की मासूम बच्ची को पड़ोस में रहने वाला विनोद पासी मोबाइल में कार्टून दिखाने के बहाने शनिवार की रात अपने घर ले गया और फिर बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

बच्ची ने जैसे-तैसे विरोध किया तो बेशर्म ने उसे जमकर पीटा और किसी से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से ही बच्ची दहशत में घरवालों को दिखी। सोमवार दोपहर एकाएक बच्ची की हालत बिगड़ी तो घरवालों को घटना की जानकारी हुई। बच्ची को लेकर घरवाले अस्पताल लेकर भागे। जहां, हालत नाजुक देख उसे भर्ती कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपित विनोद पासी मूल रूप से सीतापुर के सदरपुर का रहने वाला है। वह राज मिस्त्री का काम करता है। बच्ची के पिता की तहरीर पर गुडंबा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पाक्सो, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर गुडंबा कुलदीप सिंह गौर ने बताया कि आरोपित विनोद को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची के पिता राजमिस्त्री हैं। उन्होंने बताया कि विनोद भी मिस्त्री काम करता है।

वह पड़ोस में ही रहता है। इसलिए उसका घर आना जाना था। बेटी पास के ही स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। बेटी ने बताया कि शनिवार रात विनोद उसे मोबाइल में कार्टून दिखाने के बहाने अपने घर ले गया। जहां उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। बेटी के विरोध पर उसे धमकी दी। थप्पड़ों से पीटा। इसके बाद दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बेटी को घर भेज दिया। बेटी बहुत डरी हुई थी। उसने खाना भी नहीं खाया। सोमवार को एकाएक बेटी को रक्तस्राव होने लगा। घरवाले घबरा गए। आनन फानन उसे अस्पताल लेकर जाया गया। जहां बेटी की हालत नाजुक देख भर्ती कर लिया गया। कुछ सामान्य होने पर बेटी को बहला-फुसलाकर जब पूछा गया तो उसने सारी बात बताई।