UP News: शादी का झांसा देकर कराया धर्मांतरण, बंधक बनाकर एक माह तक किया दुष्कर्म, बैंक कर्मी गिरफ्तार, पीड़िता ने लगाया आरोप, “हिंदी में नमाज लिखकर कहता था रटने को”

October 8, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की नाका पुलिस ने निकाह का झांसा देकर छात्रा का धर्मांतरण कराने वाले बैंक कर्मी जियाउद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। जियाउद्दीन सिद्दीकी पर छात्रा को एक माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगा है। वह एक माह पूर्व छात्रा को बहला फुसलाकर लखनऊ से भगा ले गया था।

पूरे मामले को लेकर एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मीडिया को बताया कि आरोपित जियाउद्दीन सिद्दीकी मूल रूप से बांदा मुहल्ला मर्दननाका हाजी सरदार की मस्जिद के पास का रहने वाला है। वह कानपुर देहात के अकबरपुर थानाक्षेत्र स्थित कोआपरेटिव बैंक में चतुर्थश्रेणी कर्मी है। वर्तमान समय में कानपुर के बेकनगंज में हलीम कम्पाउंड परेड पर किराए के मकान में रहता था। अतिरिक्त इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि एक साल पहले वह चारबाग स्थित एक बैंक में तैनात था। छात्रा बैंक के किसी काम से बैंक गई थी। इसी दौरान जियाउद्दीन ने उसकी मदद की और फिर उससे मोबाइल नंबर ले लिया। बातचीत करने लगा।

कुछ महीने बाद उसका ट्रांसफर अकबरपुर में हो गया, लेकिन वह लगातार छात्रा से बातचीत करता रहा। एक माह पहले लखनऊ आया। छात्रा को एक होटल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया। छात्रा का आरोप है कि कानपुर में जियाउद्दीन ने बंधक बनाकर रखा। वहां पर दुष्कर्म करता था। इसके बाद जबरन धर्मांतरण कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा को दो दिन पहले बरामद किया गया था। वहीं, आरोपित को चारबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे से गिरफ्तार किया गया है।

छात्रा ने लगाया आरोप कहा हिंदी में नमाज लिखकर दी और कहता था रटने को

पीड़िता ने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जियाउद्दीन उसे नमाज पढ़ने के लिए कहता था। उसे उर्दू नहीं आती है, इसलिए आरोपित ने उसे हिंदी में नमाज और कलमा लिखकर एक कॉपी में दिया और उसे याद करने को कहता था। शाम और सुबह खुद बैठकर रटाता भी था। इसका विरोध करने पर उसे मारता-पीटता और प्रताड़ित करता था। नमाज न पढ़ने पर उसने जान से मारने की भी धमकी दी थी।