UP:दिव्यांगजनों की बंद हो जाएगी पेंशन, जाने ये बड़ी वजह, समय रहते करें ये महत्वपूर्ण कार्य
लखनऊ। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी लखनऊ कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश (UP) की राजधानी लखनऊ के समस्त दिव्यांगजनों का सूचित किया जाता है कि जो दिव्यांगजन दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान (दिव्यांग पेंशन) प्राप्त कर रहे हैं किन्तु उक्त दिव्यांगजनों द्वारा अभी तक दिव्यांग पेंशन पोर्टल पर आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर लिंक नहीं कराया गया है। ऐसे दिव्यांगजन शीध्र अपना आधार कार्ड एवं फोन नम्बर लिंक करा ले। अन्यथा की स्थिति मे दिव्यांग पेंशन बन्द करने की कार्यवाही की जा सकती है।
समस्त दिव्यांगजनों को निर्देशित किया जाता है कि आप सभी अपना आधार एवं मोबाइल नम्बर किसी भी लोकवाणी जनसेवा केन्द्र या जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला पंचायत भवन कैशरबाग लखनऊ में एक सत्ताह के अन्दर किसी भी कार्य दिवस में उपलब्ध कराएं जिससे आधार कार्ड से दिव्यांग पेंशन को लिंक किया जा सके।