AKTU: डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट 15 और 16 सितम्बर को, 8 हजार छात्र लेंगे हिस्सा, विजेता ले सकेंगे प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा, देखें पूरी जानकारी

September 12, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) दो दिवसीय डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट का आयोजन करने जा रहा है। दो दिवसीय इस खेल उत्सव में विश्वविद्यालय से जुड़े प्रदेश भर के संस्थानों के करीब आठ हजार से ज्यादा छात्र हिस्सा लेंगे। इस दौरान कई तरह के खेलों का आयोजन किया जाएगा।

कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र के निर्देशन में स्पोर्ट्स फेस्ट का आयोजन 15 एवं 16 सितंबर को किया जा रहा है। प्रदेश भर में आठ जोन में विविध प्रकार के खेल दो दिनों में आयोजित किये जाएंगे। इस दौरान एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, चेस, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

आठ जोन में आगरा, प्रयागराज, बरेली, गौतबबुद्धनगर, गाजियाबाद, लखनउ और मेरठ हैं। आठों जोन के लिए विश्वविद्यालय की ओर से ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गयी है। इस स्पोर्ट्स फेस्ट का संयोजन छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ओपी सिंह कर रहे हैं। इन खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को 29 और 30 सितंबर को बीबीडी लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।